वापसी के बाद भी अफ़गानिस्तान में अमरीका के हवाई हमले जारी रहेंगे – वरिष्ठ अफसर का इशारा

काबुल – ‘अफ़गानिस्तान में तैनात आखिरी अमरिकी सैनिक की वापसी के बाद भी इस देश में मौजूद आतंकियों पर अमरीका के हवाई हमले जारी रहेंगे’, यह ऐलान अफ़गानिस्तान में नियुक्त अमरिकी कमांडर जनरल ऑस्टिन ए. मिलर ने किया है। साथ ही अफ़गानिस्तान में गृहयुद्ध का विस्फोट होगा, यह इशारा जनरल मिलर ने दिया है।

अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन ने ११ सितंबर तक अफ़गानिस्तान से पूरी तरह से वापसी करने का ऐलान किया था। लेकिन, इससे पहले ही रविवार ४ जुलाई तक वापसी का यह काम पूरा होगा और वापसी के बाद भी अफ़गानिस्तान में अमरीका के सैनिक तैनात रहेंगे, मिलर ने इस मुद्दे का खुलासा किया।

अमरीका ने अफ़गानिस्तान से सेना वापसी करने के बावजूद तालिबान, अल कायदा और अन्य आतंकी संगठनों पर अमरीका के हवाई हमले जारी रहेंगे, यह जानकारी जनरल मिलर ने प्रदान की। अमरीका के ‘सेंटकॉम’ के प्रमुख जनरल केनिथ मैकेन्ज़ी के नेतृत्व में अफ़गानिस्तान के बाहरी हवाई अड्डों से यह हमले किए जाएंगे, ऐसा मिलर ने कहा है।

साथ ही काबुल में स्थित अमरिकी दूतावास में अमरीका के ६५० सैनिक अनिश्‍चित काल तक तैनात रहेंगे। इसके अलावा सितंबर तक ३०० से अधिक अमरिकी सैनिक काबुल के हवाई अड्डे की सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगे, ऐसा जनरल मिरल ने कहा।

बीते कुछ हफ्तों से अफ़गानिस्तान में तालिबान के हमलों में बढ़ोतरी हुई है और इस पर जनरल मिलर ने चिंता जताई है। ‘अफ़गानिस्तान के अधिक से अधिक जिलों पर तालिबान कब्ज़ा कर रहा है और यह अमरीका एवं विश्‍व के लिए चिंता का विषय बना है। क्योंकि, अफ़गानिस्तान में हिंसा जारी रही तो तालिबान के विरोध में हथियारबंद हो रहे अफ़गानी गिरोह और तालिबान के बीच संघर्ष शुरू होगा और इससे अगले दिनों में गृहयुद्ध भड़केगा’, यह इशारा जनरल मिलर ने दिया है।

अफ़गानिस्तान में कुल ४०२ जिले हैं और इनमें से १८० से अधिक जिलों पर नियंत्रण प्राप्त करने के लिए तालिबान का अफ़गान सेना के साथ घनघोर संघर्ष जारी है। साथ ही तालिबान ने अब तक लगभग सौ से अधिक जिलों पर कब्ज़ा किया होने का दावा हो रहा है। इनमें से ६४ जिलों पर तालिबान ने बीते दो महीनों के दौरान ही कब्ज़ा किया होने का दावा भी किया गया था।

English    मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info