अफ़गान सेना के हमलों में १३६ तालिबानी आतंकी ढ़ेर

तालिबान का प्रमुख बातचीत के लिए तैयार

१३६ तालिबानी

काबुल – अफ़गान सेना ने बीते २४ घंटों के दौरान १२ प्रांतों में हमले करके १३६ तालिबानी आतंकियों को मार गिराया। साथ ही नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार करके करीबन ४०० किलो नशीले पदार्थ भी बरामद किए। अफ़गानिस्तान में जारी इस संघर्ष के दौरान तालिबानी नेता ने यह संघर्ष खत्म करने के लिए बातचीत के माध्यम से राजनीतिक हल निकालने की तैयारी दिखाई है।

अफ़गानिस्तान में बीते दो महीनों से जारी संघर्ष का हल निकालने के लिए कतार की राजधानी दोहा में अफ़गान सरकार और तालिबान में चर्चा हो रही है। अफ़गानिस्तान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ.अब्दुल्लाह और तालिबान के वरिष्ठ कमांडर इस चर्चा में शामिल हुए हैं। इनकी दूसरे दिन की चर्चा से युद्धविराम का ऐलान होगा, यह दावा किया जा रहा था। पूरे विश्‍व की नज़रें इस चर्चा की ओर लगी हैं और इसी बीच तालिबान का प्रमुख मुल्ला हिबातुल्ला अखुंदज़दा ने रविवार के दिन बातचीत के माध्यम से इस समस्या पर राजनीतिक हल निकालने की तैयारी दिखाई है।

१३६ तालिबानी

‘अफ़गानिस्तान के अधिकांश जिलों पर तालिबान ने कब्ज़ा किया है। फिर भी अफ़गानिस्तान में जारी इस संघर्ष पर बातचीत के ज़रिये राजनीतिक हल निकालने के लिए तालिबान तैयार है। अफ़गानिस्तान में इस्लामी हुकूमत स्थापित करके शांति और सुरक्षा स्थापित करने के हरएक अवसर के लिए हम तैयार हैं’, ऐसा ऐलान अखुंदज़दा ने किया। इसके साथ ही अफ़गानिस्तान सरकार शांतिवार्ता में समय बरबाद कर रही है, यह आरोप तालिबान के प्रमुख ने लगाया। इसके साथ ही अखुंदज़दा ने यह इशारा भी दिया है कि, तालिबान अफ़गानिस्तान में इस्लामी नियमों पर आधारित अभिव्यक्ति की आज़ादी मुहैया करेगी, इस बात पर पत्रकार ध्यान दें।

इसी बीच, अफ़गान सेना ने तालिबान के प्रमुख ठिकानों पर हवाई हमले बढ़ाए हैं। कंदहार, तखर, परवान, कपिसा प्रांतों में अफ़गान सेना की हवाई कार्रवाई जारी है। अफ़गान सेना की इस हवाई कार्रवाई के लिए सहायता करने के लिए अमरीका ने सात हेलिकॉप्टर्स प्रदान करने की खबरें प्राप्त हो रही हैं।

English    मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info