अफ़गानिस्तान के मोर्चे पर बायडेन पूरी तरह से असफल हुए – ट्रम्प की आलोचना

वॉशिंग्टन – अमरीका के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने अफ़गानिस्तान में प्राप्त हुई असफलता के लिए मौजूदा राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन को ज़िम्मेदार ठहराया है। बायडेन की गलत नीति के कारण काबुल तालिबान के हाथ लगा है, यह आरोप पूर्व राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने लगाया। ‘क्या आप अब भी हमें याद करते हैं?’ ऐसा चुभनेवाला सवाल भी ट्रम्प ने अमरिकी जनता से किया है। काबुल तालिबान के हाथ लगने से कुछ घंटे पहले ही ट्रम्प की बायडेन प्रशासन पर ऐसी तीखी आलोचना और अमरिकी जनता से किए गए भावात्मक आवाहन को बड़ा रिस्पान्स प्राप्त हो रहा है।

टीका, आलोचना

तालिबान के आतंकियों ने रविवार की सुबह राजधानी काबुल में प्रवेश करके राष्ट्राध्यक्ष गनी की सरकार गिराई। तालिबान ने काबुल पर कब्ज़ा करने से कुछ घंटे पहले ही अमरीका के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने एक पत्रक जारी किया। इसमें ट्रम्प ने अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन की अफ़गान संबंधी नीति पर फटकार लगाई। ‘अमरीका के सामर्थ्य का खौफ तालिबान को नहीं रहा है। तालिबान जब भी काबुल में अमरीका के दूतावास पर अपना झंड़ा लहराएगी, वह क्षण अमरीका के सबसे बड़े अपमान का होगा। ऐसा हुआ तो अमरीका की कमज़ोरी, अक्षमता और पूरी तरह से रणनीतिक नाकामयाबी का प्रतीक होगा’, ऐसी तीखी आलोचना पूर्व राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने की।

‘बायडेन किसी भी तरह के दबाव को संभाल नहीं सकते, ऐसा ओबामा प्रशासन के रक्षामंत्री रॉबर्ट गेटस्‌ ने भी कहा था’, इस ओर ट्रम्प ने ध्यान आकर्षित किया। ‘हमारे प्रशासन ने तैयार की हुई योजना के अनुसार अफ़गानिस्तान में अमरिकी नागरिक और हितों की सुरक्षा की गारंटी स्वीकारी गई थी। तालिबान अमरिकी दूतावास पर कभी भी कब्जा नहीं कर सकेगी या अमरीका पर हमले करने के लिए तालिबान को स्थान नहीं मिलेगा, इसका ध्यान रखा गया था। स्थिति का अध्ययन करके सेना वापसी की योजना बनाई गई थी। लेकिन, अफ़गानिस्तान के लिए हमारी बनाई हुई योजना के अनुसार चलने के बजाय बायडेन अफ़गानिस्तान से बिल्कुल भाग निकले’, यह आरोप भी ट्रम्प ने लगाया।

टीका, आलोचना

इसके साथ ही ट्रम्प ने ‘सेव अमरीका’ नामक पत्रक जारी करके बायडेन की अफ़गानिस्तान समेत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय नीतियों को भी लक्ष्य किया। ‘अफ़गानिस्तान में जारी हड़बड़ी, पुरी तरह से प्रदान की गई खुली छूट और टूटी हुई सरहद, विक्रमी स्तर पर बढ़े अपराधिक मामले, उंचाई छू रही र्इंधन की कीमत, महंगाई में बढ़ोतरी एवं इस स्थिति का पूरा विश्‍व उठा रहा लाभ’, इन सभी मुद्दों पर आलोचना करके ट्रम्प ने अमरिकी जनता से सवाल किया कि, क्या आप अब भी हमें याद करते हैं?

इसी बीच, तालिबान ने काबुल में प्रवेश करने की स्थिति में अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन छुट्टियाँ मनाने कैम्प डेविड जा बैठने की खबरें सामने आ रही हैं। इस वजह से बायडेन की पूरे विश्‍व से आलोचना हो रही है। बायडेन ने अफ़गानिस्तान से काफी तेज़ी से सेना हटाकर तालिबान को खाली मैदान दे दिया, यह आरोप होने लगे हैं। अफ़गानिस्तान के राष्ट्राध्यक्ष अश्रफ गनी ने निवेदन करने के बावजूद बायडेन ने सेना वापसी की गति कम नहीं की, इस ओर भी उनके आलोचक ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में ट्रम्प ने बायडेन पर की हुई आलोचना को सोशल मीडिया के माध्यम से काफी जोरदार समर्थन प्राप्त हो रहा है।

English      मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info