विश्‍व के ३० से अधिक देशों में ‘ओमीक्रोन वेरिएंट’ का फैलाव

- दक्षिण अफ्रीका में २४ घंटों के दौरान संक्रमितों की संख्या दोगुनी हुई

३० हून अधिक, ‘ओमीक्रोन वेरिएंट’

जिनेवा/लंदन – दक्षिण अफ्रीका से फैले ‘ओमीक्रोन वेरिएंट’ के फैलाव का दायरा बढ़ रहा है| बीते हफ्ते पाए गए ओमीक्रोन ने ३० से अधिक देशों में फैलने की जानकारी सामने आयी है| दक्षिण अफ्रीका में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेज़ी से बढ़ रही है और २४ घंटों में संक्रमितों की संख्या दोगुनी हुई है| आनेवाले कुछ महीनों में यूरोप में दर्ज़ कोरोना के मामलों में से ५० प्रतिशत से अधिक मामले ओमीक्रोन के संक्रमण के हो सकते हैं, यह इशारा यूरोपियन यंत्रणा ने दिया है|

कोरोना की तीव्रता कम करने में सफलता हासिल करनेवाले दक्षिण अफ्रीका में कोरोना संक्रमण फिर से तेज़ हुआ है| इसके लिए ओमीक्रोन वेरियंट ज़िम्मेदार है और बीते एक हफ्ते में कोरोना संक्रमितों की संख्या चौगुनी बढ़ी है| बीते २४ घंटों के दौरान दक्षिण अफ्रिका में कोरोना के ८,५६१ मामले सामने आए और संक्रमितों की संख्या में १०० प्रतिशत बढ़ोतरी होने की जानकारी साझा हुई है| संदिग्ध संक्रमित पॉजिटिव पाए जाने की मात्रा १६ प्रतिशत तक जा पहुँची है| इसी बीच अस्पतालों में दाखिल हो रहे कोरोना संक्रमितों की संख्या २५ प्रतिशत बढ़ने की बात कही गई है|

३० हून अधिक, ‘ओमीक्रोन वेरिएंट’

दक्षिण अफ्रीका के स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने साझा की हुई जानकारी में कहा है कि, ओमीक्रोन के संक्रमितों में सौम्य आसार पाए जा रहे हैं| लेकिन, वैक्सीन लगवाए हुए एवं एक बार कोरोना संक्रमित हुए लोगों को भी ओमीक्रोन ने चपेट में लेने की बात स्पष्ट हुई है, ऐसा इन विशेषज्ञों ने कहा है| संक्रमण तेज़ हुआ हो, लेकिन यह वेरिएंट घातक होने की मात्रा कम होने का मुद्दा अफ्रीका के विशेषज्ञों ने अध्ययन के बाद दर्ज़ किया है| इस वजह से फिलहाल ओमीक्रोन के संक्रमण से अधिक ड़रने की आवश्यकता ना होने का दावा ‘अफ्रीका सीडीसी’ संस्था ने किया है|

३० हून अधिक, ‘ओमीक्रोन वेरिएंट’

इसी बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ओमीक्रोन का दायरा धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है| केवल एक हफ्ते में विश्‍व के लगभग ३४ देशों में नए वेरिएंट के मामले सामने आए हैं| बीते तीन दिनों में ओमीक्रोन के फैलाव वाले देशों की संख्या १९ से बढ़ी है| इनमें अमरीका, भारत, सौदी अरब, जापान, नॉर्वे और नाइजेरिये जैसे देशों का समावेश है| नॉर्वे में एक ही दिन में ओमीक्रोन के ५० से अधिक मामले दर्ज़ हुए हैं|

ओमीक्रोन का सबसे अधिक फैलाव यूरोपिय देशों में हुआ है और अब तक लगभग १८ देशों में इसके संक्रमण के मामलें पाए गए हैं| नए वेरिएंट की वजह से यूरोप में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेज़ी से बढ़ने की संभावना जताई गई है| जनवरी के अन्त तक फ्रान्स में अधिकांश संक्रमण के मामले ‘ओमीक्रोन’ के होंगे, यह ड़र भी व्यक्त किया गया है| इसके अलावा अगले दो से तीन महीनों में यूरोप में पाए जानेवाले संक्रमितों में ५० प्रतिशत से अधिक संक्रमित ओमीक्रोन के मामले होंगे, यह इशारा यूरोपियन स्वास्थ्य यंत्रणा ने दिया है|

English    मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info