तीसरा विश्‍वयुद्ध शुरू हुआ तो परमाणु हथियारों का इस्तेमाल होगा

- रशिया के विदेशमंत्री सर्जेई लैवरोव

किव/मास्को – तीसरा विश्‍वयुद्ध शुरू हुआ तो इसमें परमाणु हथियारों का इस्तेमाल किया जाएगा और यह युद्ध अतिभंयकर संहार करेगा, ऐसा दहलानेवाला इशारा रशिया के विदेशमंत्री सर्जेई लैवरोव ने दिया। रशिया ने अपनी नौसेना की परमाणु पनडुब्बी के समावेश के साथ युद्धाभ्यास शुरू करके यह इशारा खोखला ना होने की बात भी दिखाई। इसके अलावा यूक्रैन को हथियारों की आपूर्ति करने का ऐलान करनेवाले अमरीका और नाटो पर हमले हो सकते हैं, यह इशारा भी रशिया ने दिया। साथ ही अमरीका और अन्य देशों द्वारा लगाए गए सख्त प्रतिबंधों पर प्रत्युत्तर देनेवाले प्रतिबंध रशिया ने भी लगाए हैं।

परमाणु हथियारों का इस्तेमाल

यूक्रैन की राजधानी किव को घेरने के साथ ही रशिया ने यूक्रैन के खारकिव शहर पर हमले तेज़ किए। रशियन सेना के पैराट्रूपर्स खारकिव में उतरे हैं। अगले कुछ ही घंटों में रशिया खारकिव पर कब्ज़ा करके यूक्रैन का प्रतिकार तोड़ सकती है, ऐसे स्पष्ट संकेत प्राप्त हो रहे हैं। तथा, अमरीका और नाटो ने यूक्रैन की सेना एवं जनता को हथियार प्रदान करने का ऐलान किया है। अमरीका, नाटो के सदस्य देशों ने इस तरह यूक्रैन का संघर्ष अधिक तीव्र किया तो इसकी गूंज सुनाई देगी, यह इशारा रशिया ने दिया है। अमरीका-नाटो से प्रदान होनेवाले इन हथियारों के भंड़ारों पर जोरदार हमले किए जाएंगे, यह चेतावनी रशिया दे रही है।

परमाणु हथियारों का इस्तेमाल

अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन एवं नाटो के सदस्य देश भी यूक्रैन के मसले पर रशिया अलग-थलग हुई है और इससे पहले रशिया के सामने ऐसी चुनौती खड़ी नहीं हुई थी, यह दावा कर रहे हैं। लेकिन, रशिया के काफी मित्र हैं, रशिया अलग-थलग नहीं हो सकती, यह बयान रशिया के विदेशमंत्री सर्जेई लैवरोव ने ड़टकर किया है। यूक्रैन का युद्ध अधिक भड़काया तो तीसरे विश्‍वयुद्ध का विस्फोट होगा, यह इशारा लैवरोव ने एक अंतरराष्ट्रीय समाचार चैनल को दिए साक्षात्कार के दौरान दिया। तीसरे विश्‍वयुद्ध में परमाणु हथियारों का इस्तेमाल होगा और यह बात अतिभयंकर संहार करनेवाली साबित होगी, यह कहकर अमरीका और अमरीका के सहयोगी देश किसी भी भ्रम में ना रहें, यह संदेश लैवरोव ने दिया है।

यूक्रैन परमाणु हथियार प्राप्त करने की कोशिश में है। इसके अलावा, सोवियत रशिया के दौर की परमाणु तकनीक यूक्रैन के पास है। रशिया को इससे काफी बड़ा खतरा हो सकता है, यह भी विदेशमंत्री लैवरोव ने कहा। इसी बीच, दो दिन पहले रशियन विदेशमंत्री ने अमरीका को आवाहन किया था कि, वह यूरोपिय देशों में स्थित अपने परमाणु हथियार हटाए। इसके अलावा रशिया के उप-विदेशमंत्री एलेक्ज़ैंडर ग्रुश्‍को ने अपने देश का नाटो के साथ सीधा संघर्ष शुरू हो सकता है, यह इशारा दिया है। इस संघर्ष से बचना हो तो नाटो होश में आए, यह इशारा भी उप-विदेशमंत्री ग्रुश्‍को ने दिया।

English     मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info