इस्रायल ने ईरान के परमाणु प्रकल्प पर हमला करने का दिन किया तय

- इस्रायली माध्यमों का दावा

जेरूसलम – ईरान के परमाणु प्रकल्प पर हमला करने का दिन इस्रायल ने तय कर लिया है| इस्रायल के रक्षामंत्री बेनी गांत्ज़ ने बीते हफ्ते अमरीका यात्रा के दौरान इसकी जानकारी अमरिकी अफसरों से साझा की| इस्रायल के हमले की यह जानकारी प्राप्त होने के बाद भी अमरीका ने इसका विरोध नहीं किया, यह दावा इस्रायली माध्यम कर रहे हैं| ईरान के परमाणु समझौते के मुद्दे पर बातचीत जारी है और इसी बीच प्रसिद्ध हुई यह खबर ईरान की आक्रामकता अधिक बढ़ानेवाली साबित हो सकती है| ड़र के मारे ही इस्रायल अब ईरान पर हमला करने के लिए धमका रहा है, यह बयान ईरान के रिवोल्युशनरी गार्डस् के वरिष्ठ अधिकारी ने किया है|

इस्रायल बीते कुछ महीनों से ही ईरान के परमाणु प्रकल्प पर हमला करने का ऐलान कर रहा है| इस्रायल के रक्षाबलप्रमुख ने सेना को ईरान पर हमला करने का युद्धाभ्यास करने के आदेश दिए थे| इसी दौरान इस्रायल सरकार ने भी अमरीका से यह मॉंग की थी कि, वियना में परमाणु समझौते की बातचीत के बाद ईरान पर सैन्य एवं आर्थिक कार्रवाई का विकल्प अपनाने पर विचार करें| इस पृष्ठभूमि पर इस्रायल के रक्षामंत्री बेनी गांत्ज़ ने बीते हफ्ते अमरीका की यात्रा के दौरान अमरिकी रक्षामंत्री लॉईड ऑस्टिन और विदेशमंत्री एंथनी ब्लिंकन से मुलाकात की थी|

इस दौरान रक्षामंत्री गांत्ज़ ने अमरिकी अफसरों से ईरान पर हमला करने का दिन तय करने की जानकारी साझा की| इस्रायल की सेना को ईरान पर हमला करने के लिए तैयार रहने के आदेश दिए गए हैं| यह तैयारी कब तक पूरी होगी, इस मुद्दे पर इस्रायल और अमरिकी अफसरों की बातचीत हुई, ऐसा इस्रायली माध्यमों ने सूत्रों के दाखिले से कहा है| इस्रायल के रक्षामंत्री ने यह जानकारी साझा करने के बाद अमरिकी अफसरों ने इसका विरोध नहीं किया, यह भी वरिष्ठ राजनीतिक सूत्रों के दाखिले से इस्रायली अखबार ने कहा है|

वियना में ईरान के साथ परमाणु समझौते की चर्चा जारी होने के दौरान इस्रायली माध्यमों ने प्रसिद्ध की हुई इस खबर पर ईरान से प्रतिक्रिया प्राप्त हो रही है| ड़र के मारे ही इस्रायल ऐसी खोखली धमकियाॉं दे रहा है, ऐसा ईरान के रिवोल्युशनरी गार्डस् के प्रमुख मेजर जनरल अब्दुलरहीम मोसावी ने कहा है| तो ईरान पर हमला करने का विचार करनेवाले इस्रायल को इसकी काफी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी, ऐसा वियना की चर्चा में शामिल हुए ईरान के प्रतिनिधि अली बाघेरी कानी ने धमकाया है|

इसी बीच इस्रायल ने ईरान के परमाणु प्रकल्प पर हमला करने का दिन तय करने से संबंधित खबर पर पाकिस्तान में चिंता जताई जा रही है| इस्रायल ने ईरान पर हमला किया तो अमरीका निश्चितरूप से इस्रायल का साथ दिए बगैर नहीं रहेगी| ऐसी स्थिति में पाकिस्तान को घेरा जा सकता है| ईरान पाकिस्तान का पड़ोसी होने के कारण इस्रायल-अमरीका की इस कार्रवाई से पाकिस्तान दूर रहे, यह सुझाव पाकिस्तानी विश्‍लेषक दे रहे हैं| लेकिन, इस्रायल ने ईरान पर हमला किया तो पाकिस्तान भी इस संघर्ष से ज्यादा समय तक दूर नहीं रह पाएगा| इससे तीसरा विश्‍वयुद्ध छिड़ेगा, यह ड़र पाकिस्तानी पत्रकार व्यक्त कर रहे हैं|

English  मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info