युक्रेन का नाटो में शामिल होना परमाणु युद्ध को छेड सकता है

- मैक्रॉन के साथ पत्रकार परिषद में रशियन राष्ट्राध्यक्ष का इशारा

मॉस्को – युक्रेन नाटो में शामिल हुआ तो यह बात रशिया और नाटो के बीच परमाणु युद्ध को भडका सकती हो सकती है और इसमें कोई नहीं जीतेगा, ऐसा तेज तर्रार इशारा रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमिर पुतिन ने दिया। फ्रान्स के राष्ट्राध्यक्ष इमैन्युअल मैक्रॉन के साथ हुए संयुक्त पत्रकार परिषद में पुतिन ने यह इशारा दिया, यह खबर मिली है। इस इशारे की पृष्ठभूमि पर रशिया ने युरोप में कैलिनिनग्रैड संरक्षणतल पर ’किन्ज़ाल’ नामक आण्विक क्षमता वाले हायपरसोनिक मिसाईलें तथा ’मिग-३१’ लडाकू विमान तैनात करने की खबर प्रसिद्ध हुई है।

परमाणु युद्ध

पिछले कुछ महीनों से रशिया और युक्रेन में निर्माण हुआ तनाव कम करने के लिए राजनैतिक स्तर पर जोरदार गतिविधियां जारी हैं। इसी का एक भाग है फ्रान्स के राष्ट्राध्यक्ष इमैन्युअल मैक्रॉन का सोमवार का रशिया दौरा। मैक्रॉन ने रशिया की राजधानी मॉस्को में राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमिर पुतिन से भेंट की। दोनों नेताओं में लगभग छह घटे चर्चा चली, यह जानकारी सूत्रों ने दी है। इस चर्चा के बाद दोनों नेताओं ने संयुक्त पत्रकार परिषद में पश्चिमी राष्ट्रों पर आरोप लगाए और पुतिन ने परमाणु युद्ध का इशारा दिया।

युक्रेन का नाटो में शामिल होना और यदि उसके द्वारा क्रिमिया पर कब्ज़ा करने की सैन्य कार्यवाही की गई तो युरोपिय राष्ट्र रशिया के खिलाफ युद्ध में खींचे जाएंगे। नाटो और रशिया के लश्करी सामर्थ्य की तुलना नहीं हो सकती और रशिया को इसका अहसास है। मगर रशिया विश्व में आघाडी के परमाणु सज्जता वाले राष्ट्रों में से एक है। प्रगत प्रौद्योगिकी के बल पर रशिया ने इस क्षेत्र में अन्य राष्ट्रों को पीछे छोड दिया है। युरोपिय राष्ट्र ना चाहते हुए भी ऐसे युद्ध में खींचे जाएंगे और युद्ध के भडके में कोई नहीं जीतेगा’, इन शब्दों में रशिया के राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने परमाणु युद्ध के संकेत दिए।

परमाणु युद्ध

फ्रान्स और रशिया के बीच भी संघर्ष छिड सकता है, मगर ना हमें और ना ही फ्रान्स के राष्ट्राध्यक्ष मैक्रॉन यह संघर्ष चाहते हैं, यह दावा भी पुतिन ने किया। फ्रेंच राष्ट्राध्यक्ष ने चर्चा के दौरान दिए हुए कुछ प्रस्ताव सकारात्मक हैं और अगले राजनैतिक व्यवहार के लिए वे उपयुक्त साबित होंगे, ऐसे संकेत भी उन्होंने दिए। मैक्रॉन के साथ चर्चा के दौरान रशिया युक्रेन सीमा पर नई सैन्य गतिविधियां नहीं करेगी ऐसा आश्वासन दिए जाने का दावा फ्रेंच सूत्रों ने किया है। पर, इस बात को रशिया से समर्थन नहीं मिला। पुतिन के साथ चर्चा के बाद फ्रेंच राष्ट्राध्यक्ष मंगलवार को युक्रेन पहुंचे हैं।

तो, रशिया द्वारा युरोप में संरक्षणतल पर कैलिनिनग्रैड में लश्करी गतिविधियां शुरु करने की खबरें मिल रही हैं। रशिया ने कैलिनिनग्रैडतल पर हायपरसोनिक न्युक्लियर मिसाईले और प्रगत लडाकू विमान तैनात किए है। इसके अलावा, ब्लैक सी क्षेत्र में नई युद्धनौकाएं भेजने की खबर भी प्रसिद्ध हुई है।

English    मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info