ताइपे/बीजिंग – चीन और ताइवान के मतभेद खत्म करने के लिए सैन्य विकल्प उपाय नहीं है और चीन की हुकूमत इस तरह के सैन्य साहस को बढ़ावा ना दे, यह इशारा ताइवान की राष्ट्राध्यक्षा त्साई ईंग-वेन ने दिया। इस दौरान ताइवान की राष्ट्राध्यक्षा ने हाँगकाँग के मानव अधिकार एवं जनतंत्र को लेकर भी चिंता जताई। इसी बीच, चीन के राष्ट्राध्यक्ष शी जिनपिंग ने चीन की जनता को संबोधित करते हुए फिर एक बार ताइवान का मुद्दा उठाकर मातृभूमि का विलयन अहम चरण होगा, ऐसा इशारा दिया है।
पिछले कुछ महीनों में ताइवान का मुद्दा काफी बिगड़ने की बात लगातार सामने आ रही है। चीन सैन्य एवं राजनीतिक स्तर पर ताइवान के खिलाफ आक्रामक कदम उठा रहा है। ताइवान का समर्थन कर रहे देशों पर दबाव डालना, ताइवान को युद्ध की धमकियाँ देना एवं युद्धपोत, पनडुब्बियों एवं लड़ाकू विमानों को ताइवान की सीमा के करीब भेजने के माध्यम से चीन यह दिखा रहा है कि, हम ताइवान के मुद्दे पर पीछे नहीं हटेंगे। इन हरकतों से चीन और ताइवान के नेतृत्व की जुबानी मुठभेड़ होती भी दिखाई दे रही है। जिनपिंग का बयान और ईंग-वेन का इशारा इसी का हिस्सा हैं।
नए साल की पूर्व संध्या पर चीन के राष्ट्राध्यक्ष शी जिनपिंग ने जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कम्युनिस्ट हुकूमत का प्रदर्शन एवं उद्देश्यों का ज़िक्र किया। ‘एक देश, दो व्यवस्थाओं का उचित अमल अहम है और हाँगकाँग एवं मकाव की स्थिरता चीन के लिए आवश्यक है। मातृभूमि का विलयन ही चीन और ताइवान के क्षेत्र की जनता की इच्छा है’, इन शब्दों में जिनपिंग ने ताइवान के विलयन का अभियान आगे जारी रहेगा, यह इशारा दिया। जिनपिंग के इस बयान पर ताइवान की राष्ट्राध्यक्षा त्साई ईंग-वेन ने अपने भाषण से प्रत्युत्तर दिया।
‘ताइवान की स्थिति पर चीन के शासक गलतफहमी ना करे। ताइवान के मुद्दे पर सैन्य साहस को रोकने के लिए कदम उठाए। चीन और ताइवान के मतभेद मिटाने के लिए सैन्य हमला कोई विकल्प नहीं हो सकता, इसका अहसास चीन को होना चाहिए’, यह इशारा ताइवान की राष्ट्राध्यक्षा त्साई र्इंग-वेन ने दिया। जनतंत्र एवं आज़ादी की कोशिश करना कोई अपराध नहीं हैं और एकाधिकार के प्रभाव वाले चीन के सामने ताइवान कभी नहीं झुकेगा, ऐसा ताइवान की राष्ट्राध्यक्षा ने कहा। हाँगकाँग को प्रदान किया गया समर्थन ताइवान कभी पीछे नहीं लेगा, यह इशारा भी र्इंग-वेन ने दिया।
इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:
![]() |
https://twitter.com/WW3Info |
![]() |
https://www.facebook.com/WW3Info |