रशिया ने यूक्रैन के सबसे बड़े परमाणु प्रकल्प पर किया कब्ज़ा

मास्को/किव – यूक्रैन के युद्ध में रशिया को फंसाकर यूक्रैन का अफ़गानिस्तान की तरह इस्तेमाल करने की साज़िश अमरीका ने की थी| लेकिन, रशिया ने यूक्रैन का युद्ध खत्म करने की दिशा में जोरदार कदम बढ़ाए है| यूक्रैन का युद्ध परमाणु युद्ध में तब्दील होगा, इसका फिर से रशिया ने अमरीका-नाटो को अहसास कराया| शुक्रवार को यूक्रैन के ज़ापोरिज़ज़िया परमाणु प्रकल्प पर हमला करके रशिया ने इस पर कब्ज़ा किया| इसकी वजह से यूरोप मौत की दहलीज पर है, यह दावा करके यूक्रैन के राष्ट्राध्यक्ष ज़ेलेन्स्की ने यूरोपिय देशों को युद्ध में उतरने का आवाहन किया| लेकिन, अमरीका के साथ नाटो ने अपने सदस्यों की सुरक्षा का ज़िम्मा निभाया जाएगा, यह कहकर इस युद्ध में उतरने की संभावना से इन्कार किया|

परमाणु प्रकल्प

रशिया ने यूक्रैन के बंदरगाह और दस प्रमुख शहरों पर भीषण हमले किए| इससे यूक्रैन का बड़ा नुकसान हुआ और यूक्रैन के कथित सैन्य प्रतिकार के दावे निरस्त हुए हैं| इसके अलावा, रशिया ने यूक्रैन में स्थित यूरोप के सबसे बड़े ज़ापोरिज़ज़िया परमाणु प्रकल्प पर कब्ज़ा किया| इस प्रकल्प के पांच मंजिला प्रशिक्षण केंद्र पर आग लगने की बात सामने आयी थी| लेकिन, इस पर यूक्रैन और रशिया एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं|

रशियन सेना के हमले के कारण यह आग लगी, ऐसा यूक्रैन का कहना है| इससे परमाणु दुर्घटना हो सकती थी, यह ड़र यूक्रैन ने व्यक्त किया| तो, रशिया ने इस आग के लिए यूक्रैन को ही ज़िम्मेदार ठहराया| यह उकसाने की भयंकर कोशिश थी, ऐसा रशिया का कहना है| इससे पहले रशिया ने यूक्रैन के चेर्नोबिल परमाणु प्रकल्प पर कब्ज़ा किया है| इसके ज़रिये रशिया अब यूक्रैन का परमाणु स्तर का विरोध निरस्त कर ही है, यह दावे किए जा रहे हैं| सोवियत रशिया के दौर में यूक्रैन में स्थित परमाणु तकनीक और सामान परमाणु हमला करने के लिए इस्तेमाल हो सकता है, यह रशिया का कहना है| इसके लिए यूक्रैन की यह क्षमता खत्म करने के लिए इन परमाणु प्रकल्पों पर कब्ज़ा करने की आवश्यकता होने की बात रशिया कह रही है|

इसी बीच, यूक्रैन में सैन्य कार्रवाई तय किए अनुसार हो रही है और तय उद्देश्य भी समयनुसार पूरे हो रहे हैं, यह ऐलान रशियन राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने किया है| कुछ दिन पहले यूक्रैन पर कब्ज़ा करने में असफल हुई रशियन सेना पर राष्ट्राध्यक्ष पुतिन नाराज़ होने की खबरें अंतरराष्ट्रीय माध्यमों ने प्रसिद्ध की थीं| लेकिन, इसमें सच्चाई ना होने की बात राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने अपने बयान में कही|

रशिया के खिलाफ बयान कर रहे यूक्रैन के राष्ट्राध्यक्ष पोलैण्ड भाग गए, यह जानकारी रशियन माध्यमों ने साझा की थी| लेकिन, वे यूक्रैन में ही हैं, ऐसा कहकर यूक्रैन सरकार ने इन खबरों को खारिज किया| यूक्रैन के राष्ट्राध्यक्ष ज़ेलेन्स्की ने आरोप लगाया है कि, रशिया ने ज़ापोरिज़ज़िया परमाणु प्रकल्प पर कब्ज़ा करके यूरोप को मौत में धकेला है| कम से कम अब तो जाग जाओ और रशिया के खतरे को पहचानो, यह बयान ज़ेलेन्स्की ने किया है| लेकिन, यूरोपिय देश, नाटो और अमरीका भी यूक्रैन के इस युद्ध में उतरने के लिए तैयार नहीं हैं| अमरीका ने पोलैण्ड एवं यूक्रैन के अन्य पड़ोसी देशों में भारी तैनाती करने का ऐलान किया| यूक्रैन का कितना भी नुकसान हो, फिर भी अमरीका और नाटो रशिया के साथ जंग के लिए तैयार ना होने की बात फिर से स्पष्ट हुई है|

मराठी  English

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info