पूर्व यूक्रैन और मारिपोल के साथ यूक्रैन के ईंधन ठिकानों पर रशिया के तीव्र हमले

मारिपोल

मास्को/किव – राजधानी किव के करीब हुए हत्याकांड़ के मुद्दे पर पश्‍चिमी देश आक्रामक हो रहे हैं और इसी बीच रशिया ने यूक्रैन पर हमले अधिक तीव्र किए हैं| पूर्व यूक्रैन के लुहान्स्क प्रांत के पांच शहरों पर तोप, रॉकेटस् और मॉर्टर्स के हमले जारी हैं और नागरिकों को वहां से सुरक्षित हटाने के लिए विशेष अभियान शुरू करने की मॉंग स्थानीय लोग यूक्रैन के गवर्नर्स से कर रहे हैं| मारिपोल शहर पर भी लगातार हमले जारी हैं और लिव एवं डिनिप्रोपेट्रोवस्क प्रांतों के ईंधन ठिकानों को भी लक्ष्य किए जाने की जानकारी रशियन रक्षा विभाग ने प्रदान की|

यूक्रैन की राजधानी किव के करीबी बुचा इलाके में रशियन सेना ने निर्मम हत्याकांड़ को अंज़ाम दिया, यह आरोप पश्‍चिमी देश लगा रहे हैं| इसके लिए रशिया के विरोध में जोरदार एवं व्यापक कार्रवाई करने की तैयारी भी पश्‍चिमी देशों ने की है| बुधवार को यूरोपिय महासंघ एवं नाटो की बैठक हो रही है और इसमें रशिया के विरोध में अधिक सख्त प्रतिबंधों का ऐलान होगा| इससे पहले यूरोपिय देशों ने रशिया के विरोध में राजनीतिक स्तर पर गतिविधियॉं शुरू की हैं और १५० से अधिक रशियन राजनीतिक अधिकारियों को निष्कासित किया है| अमरीका के साथ कुछ देश रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन पर युद्ध अपराध का मुकदमा दर्ज़ करने के लिए जोर लगा रहे हैं|

मारिपोल

लेकिन, पश्‍चिमी देशों के इस दबाव के सामने झुके बिना रशिया ने यूक्रैन में अपनी गतिविधियों की तीव्रता अधिक बढ़ाई है| पिछले दो दिनों से रशियन सेना ने पूर्व यूक्रैन और मारिपोल पर अपना ध्यान आकर्षित किया हुआ दिख रहा है| पूर्व यूक्रैन के डोनेस्क और लुहान्स्क प्रांतों के कुछ हिस्से पर रशिया समर्थकों का कब्ज़ा हुआ है| लेकिन, अब रशिया ने इस प्रांत पर पूरी तरह से कब्ज़ा करने के लिए ज़रूरी गतिविधियॉं शुरू की हैं| यूक्रैन एवं पश्‍चिमी देशों के विश्‍लेषक और विशेषज्ञों ने भी इसकी पुष्टी की है| सोमवार से रशियन सेना ने लुहान्स्क प्रांत के शहरों में तोप के अलावा मॉर्टर्स, रॉकेटस् एवं मिसाइल हमले शुरू किए हैं|

मारिपोल

लुहान्स्क प्रांत की ‘सेवेरोडोनेत्स्क’, लिसिचैन्स्क, के्रमिना, रुबिझ्ने, पोपास्ना और हिर्स्क जैसे शहरों पर रशियन सेना के हमले लगातार हो रहे हैं| इन शहरों के नागरिकों को सुरक्षित हटाने की ज़रूरत होने का बयान लुहान्स्क के मिलिटरी गवर्नर सेर्ही हैदाई ने किया है| इस क्षेत्र में रशियन सेना युद्धविराम करने की स्थिति में ना होने का दावा भी उन्होंने किया| रुबिझ्ने शहर का लगभग ६० प्रतिशत क्षेत्र रशियन सेना के कब्ज़े में जा चुका है, यह भी सूत्रों ने कहा है| पूर्व यूक्रैन के साथ ही मारिपोलव शहर में हमले शुरू हुए हैं और इसे क्षेत्र में एक लाख से अधिक लोग फंसे होने की बात सामने आयी है|

रशिया ने बुधवार सुबह लिव, विनित्सिआ, ‘डिनिप्रोपेट्रोवस्क और खार्किक में मिसाइलों के हमले तेज़ किए हैं| लिव, विनित्सिआ, डिनिप्रोपेट्रोवस्क में यूक्रैन की सेना ने ईंधन के पांच ठिकानों को लक्ष्य किया है, यह जानकारी रशियन रक्षा विभाग के प्रवक्ता ने साझा की| मंगलवार रात से खार्किव में रॉकेटस् और मिसाइलों का प्रयोग करके हमले किए गए हैं| इसी बीच मायकोलिव शहर में किए गए रशियन हमलों में ५५ लोग घायल होने की जानकारी यूक्रैन के अधिकारी ने प्रदान की है|

मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info