माकिवका में यूक्रेन के रॉकेट हमले के जवाब में रशिया के हमलों में २०० यूक्रेनी सैनिकों के अलावा ३५० की मौत

- यूक्रेन ने खेर्सन में नए हमले का किया दावा

मास्को/किव – डोनेत्स्क के माकिवका शहर पर यूक्रेन के हमले की तीव्र गूंज अब भी रशियन दायरे में सुनाई दे रही है। रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने विशेष बैठक में सैनिकों से हो रहे बर्ताव और इस मुद्दे पर हो रही आलोचना का संज्ञान लिया है। इस बैठक के बाद रशियन रक्षा विभाग ने माकिवका पर हुए हमले को लेकर नया निवेदन जारी किया। साथ ही रशियन सेना ने डोनेत्स्क प्रांत में यूक्रेन के ठिकानों पर जोरदार हमले किए हैं और इसमें तकरीबन ३५० लोगों के मारे जाने की बात कही जा रही है। इसी बीच यूक्रेन ने खेर्सन में नया हमला करने का दावा किया है और रशियन क्षेत्र में अधिक गहराई तक हमले करने की चेतावनी दी है।

माकिवका

रविवार रात डोनेत्स्क प्रांत में रशियन नियंत्रण के माकिवका शहर पर यूक्रेन ने जोरदार रॉकेट हमले किए थे। यूक्रेनी सेना ने शहर के सैन्य इमारत पर छह ‘हायमार्स’ रॉकेटस्‌‍ से हमला किया था। इस हमले में पूरी इमारत ढह गई थी। इस इमारत में रशियन सेना में नए दाखिल सैनिकों का दल तैनात था। साथ ही निचली मंजिल पर बड़ी मात्रा में विस्फोटकों का भंड़ार भी था। इस हमले में रशिया के कुल ४०० सैनिकों के मारे जाने का दावा यूक्रेनी अधिकारियों ने किया था। इससे रशियन दायरे में तीव्र प्रतिक्रिया सामने आयी थी।

माकिवका

शुरू में रशिया के रक्षा विभाग ने इसमें ६३ रशियन सैनिकों के मारे जाने की जानकारी साझा की थी। लेकिन, मात्र २४ घंटों में नई अपटेड जारी करके तकरीबन ९० सैनिकों की मौत हुई और अधिक जानकारी बाद में साझा की जाएगी, ऐसा निवेदन रक्षा विभाग ने जारी किया। माकिवका में भारी संख्या में लोगों के हताहत होने के बाद रशिया के राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने रक्षा विभाग की बैठक में रशियन सैनिकों के बर्ताव और संबंधित मुद्दों पर आक्रामक भूमिका अपनाने की जानकारी सामने आयी है। पुतिन की इस बैठक के बाद रशियन सेना ने डोनेत्स्क प्रांत में बड़े हमले किए।

माकिवका

इन हमलों में माकिवका में हुए जान के नुकसान के लिए ज़िम्मेदार ‘हायमार्स सिस्टम्स’ को लक्ष्य किया गया। चार हायमार्स लौन्चर्स और ८०० रॉकेट प्रोजेक्टाईल्स नष्ट किए जाने की जानकारी रक्षा विभाग ने साझा की। ड्रुजकोवका में हुए इन हमलों में यूक्रेन के लगभग २०० सैनिकों के मारे जाने की जानकारी रशिया ने साझा की। साथ ही मैस्लोवका क्षेत्र में विदेशी सैनिकों के दल पर भी कार्रवाई की गई। इसमें १३० से अधिक विदेशी सैनिकों के हताहत होने की जानकारी रशिया के रक्षा विभाग ने प्रदान की। डोनेत्स्क प्रांत के क्रैमाटोर्स्क क्षेत्र में मिसाइल एवं रॉकेट हमले किए जाने की जानकारी सामने आ रही है।

इसी बीच, यूक्रेन ने माकिवका के बाद खेर्सन में भी बड़े हमले करने का दावा किया है। इसमें रशिया के ५०० सैनिक मारे गए होंगे, ऐसा यूक्रेनी यंत्रणा और माध्यमों ने कहा है। इस हमले की पृष्ठभूमि पर ही यूक्रेन के गुप्तचर प्रमुख किरिल बुदानोव ने अगले समय में रशिया के क्षेत्र में काफी गहराई तक हमले करने की चेतावनी दी है। इसमें क्रिमिया प्रांत का समावेश होगा, यह चेतावनी भी बुदानोव ने दी। इससे पहले किए गए हमलों के लिए यूक्रेन को अमरीका से बड़ी सहायता मिली, यह भी उन्होंने कहा।

English      मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info