पश्चिमी देशों ने हथियार प्रदान करने से यूक्रेन में अस्थिरता बढ़ेगी

- रशिया के राष्ट्राध्यक्ष पुतिन की चेतावनी

अस्थिरता

मास्को/किव – पश्चिमी देशों द्वारा यूक्रेन को हो रही हथियारों की आपूर्ति खतरनाक है और इससे यूक्रेन की अस्थिरता अधिक बढ़ेगी, ऐसी चेतावनी रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने दी है। फ्रान्स और जर्मनी के राष्ट्राध्यक्ष से चर्चा के दौरान पुतिन ने यह चेतावनी दी। पुतिन के बाद अमरीका में नियुक्त रशिया के राजदूत ने भी यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति को लेकर आलोचना की और इसका असर वैश्विक सुरक्षा पर होगा, यह चेतावनी भी दी।

अस्थिरता

फ़रवरी में रशिया ने यूक्रेन पर हमला करने के बाद पश्चिमी देशों ने यूक्रेन को भारी मात्रा में हथियारों की आपूर्ति शुरू की थी। फिलहाल अमरीका और यूरोपिय देशों के अलावा लगभग २७ देश यूक्रेन को हथियार प्रदान कर रहे हैं, ऐसा माना जा रहा है। अमरीका इसमें सबसे आगे है और पिछले चार महीनों में अमरीका ने यूक्रेन को लगभग ४ अरब डॉलर्स के हथियार प्रदान किए हैं। इसमें राइफल्स, रॉकेटस्‌, तोप, टैंक्सविरोधि मिसाइल्स और राड़ार का समावेश है। यूक्रेन को लगातार हथियारों की आपूर्ति जारी रखने के लिए अमरीका की संसद में विधेयक भी पारित किया गया है।

यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति के विरोध में रशिया ने लगातार इशारे दिए हैं। यूक्रेन पहुँचे विदेशी हथियारों के भंड़ार पर रशिया ने हमले भी किए हैं। इसके बावजूद पश्चिमी देशों ने यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति अधिक बढ़ाने का निर्णय किया है। रशिया-यूक्रेन युद्ध में रशिया जीतनी नहीं चाहिये, इन शब्दों में युद्ध जितना लंबा चलेगा उतने समय तक हथियारों की आपूर्ति करने के संकेत पश्चिमी देशों ने दिए हैं।

अस्थिरता

इस पृष्ठभूमि पर रशिया के राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने यूरोपिय नेताओं के साथ चर्चा के दौरान इस मुद्दे पर आक्रामक भूमिका अपनाना ध्यान आकर्षित करता है। इससे पहले रशिया और यूरोपिय नेताओं की चर्चा युद्ध रोकना एवं नागरिकों की रिहाई के मुद्दे पर हुई थी। लेकिन, पुतिन ने हथियारों की आपूर्ति का मुद्दा उठाकर युद्ध अधिक समय तक चलने के लिए पश्चिमी देश ज़िम्मेदार होने का आरोप लगाया है।

इसी बीच अमरीका यूक्रेन को प्रगत ‘आर्टिलरी सिस्टम’ एवं रॉकेट यंत्रणा प्रदान करेगी, ऐसा वृत्त सामने आया है। अमरिकी माध्यमों में प्रसिद्ध हुए इस वृत्त पर रशिया ने तीव्र बयान किया है। रशिया के अमरीका में नियुक्त राजदूत एनातोली एन्तानोव ने अमरीका के इस निर्णय से रशिया-यूक्रेन युद्ध अधिक तीव्र होगा, यह चेतावनी दी। अमरीका के संभावित हथियारों की आपूर्ति से यूक्रेन की शांति को खतरा होगा और वैश्विक सुरक्षा पर भी इसका गंभीर असर होगा, यह इशारा एन्तानोव ने दिया।

English    मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info