रशियन सेना ने यूक्रेनी सेना को सेवेरोडोनेत्स्क की सीमा से बाहर खदेड़ा

- लुहान्स्क के यूक्रेनी अधिकारी का दावा

सेव्हेरोडोनेत्स्क

मास्को/किव – रशियन सेना के लगातार हमलों की वजह से सेवेरोडोनेत्स्क में तैनात यूक्रैनी सेना शहर से बाहर खदेड़ी गयी है, ऐसा दावा लुहान्स्क के वरिष्ठ यूक्रैनी अधिकारी ने किया। करीबी समय में यूक्रेन के दलों को पूरी तरह से पीछे हटकर सुरक्षित स्थान पर आश्रय लेना पड़ेगा, यह इशारा भी यूक्रेन के अधिकारी ने दिया। तभी, डोन्बास के संघर्ष में यूक्रेन की सेना को बड़ा नुकसान भुगतना पड़ा, ऐसा दावा रशिया के रक्षाबलों ने किया है।

सेव्हेरोडोनेत्स्क

पिछले हफ्ते डोन्बास के सेवेरोडोनेत्स्क शहर पर कब्ज़ा करने के लिए रशिया और यूक्रेन की सेनाएं अंतिम जंग लड़ रही थीं। रशियन सेना ने हमले करके यूक्रेन की सेना को पीछे धकेलना शुरू किया था। लेकिन, यूक्रेन के राष्ट्राध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिकारी यूक्रेन की सेना रशियन हमले ड़टकर नाकाम करके खड़ी होने का दावा कर रहे थे। लेकिन, यह दावे खोखले होने की बात लुहान्स्क के यूक्रेनी गवर्नर ने साझा की हुई जानकारी से स्पष्ट हुई। मात्र २४ घंटे पहले लुहान्स्क के गवर्नर सर्चिय हैदायी ने सेवेरोडोनेत्स्क से यूक्रेनी सेना को पीछे हटना पड़ेगा, यह अनुमान व्यक्त किया था।

बुधवार को यूक्रेनी सेना शहर से बाहरी सरहदी क्षेत्र में धकेली गयी, यह बात गवर्नर हैदायी ने स्वीकारी। यूक्रेनी सेना शहर के बाहरी क्षेत्र नियंत्रण में रखने के लिए लड़ रही है, ऐसा लुहान्स्क के गवर्नर ने स्पष्ट किया। इस वजह से रशिया ने सेवेरोडोनेत्स्क पर लगभग नियंत्रण पाने की बात स्पष्ट हुई है। रशिया के रक्षामंत्री शोईगु ने मंगलवार को ही डोन्बास के लुहान्स्क प्रांत के ९७ प्रतिशत क्षेत्र पर रशिया ने कब्ज़ा करने का ऐलान किया था।

सेव्हेरोडोनेत्स्कसेव्हेरोडोनेत्स्क

इसी बीच, यूक्रेन के राष्ट्राध्यक्ष वोलोदिमीर झेलेन्स्की ने बयान किया है कि, हम रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन से सीधे बातचीत करने के लिए तैयार हैं। यदि, युद्ध रोकने पर गंभीरता से विचार हो रहा है तो हम रशिया के राष्ट्राध्यक्ष पुतिन से बातचीत करने के लिए तैयार हैं, ऐसा झेलेन्स्की ने कहा। मंगलवार को यूक्रेन के राष्ट्राध्यक्ष ने विदेशी नेता एवं माध्यमों से रशिया के साथ बातचीत करने के लिए दबाव बनाया जाने का दावा भी किया था।

English     मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info