रशिया ने यूक्रेन को विश्व के नक्शे से मिटाने की तैयारी की है

- संयुक्त राष्ट्रसंघ में अमरिकी राजदूत का आरोप

संयुक्त राष्ट्रसंघ – ‘यूक्रेन को विश्व के नक्शे से मिटाना ही रशिया का ध्येय है। रशिया की मंशा को लेकर अब किसी भी तरह की आशंका नहीं रही। रशिया अब कब्ज़ा किए हुए पूर्व यूक्रेन के क्षेत्र में अपने अधिकारी नियुक्त कर रही है। इसके अलावा रशिया ने इस क्षेत्र में जाली सार्वमत लेकर इस क्षेत्र को रशिया से जोड़ने की तैयारी भी की है’, ऐसे गंभीर आरोप संयुक्त राष्ट्रसंघ में अमरीका की राजदूत लिंडा थॉमस-ग्रीनफील्ड ने लगाया। राष्ट्रसंघ की सुरक्षा परिषद में बोलते हुए अमरिकी राजदूत ने रशिया का साथ देने वाले और खिलाफ जाने से इन्कार करने वाले देशों की भी कड़ी आलोचना की।

विश्व के नक्शे

रशिया ने पूर्व यूक्रेन के डोन्बास और लुहान्स्क समेत दक्षिण के खेरसन एवं ज़ापोरिशिया प्रांत में अपने अधिकारी नियुक्त करने की गतिविधियाँ शुरू की हैं। यह क्षेत्र अपने देश से जोड़ने के लिए रशिया की कोशिशें शुरू हुई हैं और रशिया के विदेशमंत्री ने कुछ दिन पहले ही यह हमारे देश का उद्देश्य होने का खुलेआम दावा किया था, इस पर अमरिकी राजदूत लिंडा थॉमस-ग्रीनफील्ड ने ध्यान आकर्षित किया। इजिप्ट में आयोजित बैठक में रशिया के विदेशमंत्री सर्जेई लैव्हरोव्ह ने यूक्रेन की जनता को वहां की अवैध सरकार से मुक्त करना ही रशिया का ध्येय होने का बयान किया था। इसी का दाखिला देती हुईं अमरिकी राजदूत दिख रही हैं।

इसके साथ ही रशिया पूर्व यूक्रेन की जनता पर अत्याचार कर रही है और बेगुनाह नागरिकों की हत्या कर रही है, यह आरोप लगाया। मानवीय सहायता प्रदान कर रहे कार्यकर्ता और पत्रकारों को रशियन सेना जान से मार रही है। वहां से भागने वाली जनता पर भी रशियन सेना हमले कर रही हैं, ऐसे आरोप राजदूत लिंडा थॉमस-ग्रीनफील्ड ने लगाए। ऐसे में रशिया के संयुक्त राष्ट्रसंघ में नियुक्त उप-राजदूत दिमित्री पोलियान्स्की ने यूक्रेन को नाज़ीवाद से मुक्त करने की और निःशस्त्र करने की प्रक्रिया जारी रहेगी, यह ड़टकर कहा था। साथ ही पश्चिमी देश यूक्रेन की सेना के लिए आधुनिक हथियार भेजकर रशिया की यूक्रेन पर कार्रवाई उचित ही है, यह दिखा रहे हैं, ऐसी आलोचना पोलियान्स्की ने की।

विश्व के नक्शे

इसी बीच, यूक्रेन युद्ध में रशिया ने अब तक ४० हज़ार से अधिक सैनिक खोए हैं और यूक्रेन की सेना ने पिछले २४ घंटों में किए हमलों में १७० रशियन सैनिकों के मारे जाने की जानकारी यूक्रेन के अधिकारी ने साझा की। यूक्रेन के प्रतिकार को लेकर पहले भी ऐसे दावे सामने आए थे। लेकिन, रशियन सेना साझा कर रही जानकारी इससे काफी अलग है।

रशियन सेना की आक्रामकता के मद्देनज़र यूक्रेन को रशिया के कब्ज़े से अपना क्षेत्र फिर से हासिल करने के लिए काफी कम समय बचने का अहसास अमरीका ने हाल ही में कराया था। ऐसे में संयुक्त राष्ट्रसंघ में अमरीका की राजदूत ने रशिया यूक्रेन को विश्व के नक्शे से मिटाने की तैयारी में होने का आरोप लगाया है। इसे ध्यान में रखे तो पूर्व यूक्रेन के कब्ज़ा किए गए क्षेत्र पर रशिया जल्द ही कोई निर्णय घोषित करने की कड़ी संभावना है, ऐसा दावा अंतरराष्ट्रीय माध्यम कर रहे हैं।

English मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info