रशिया ने कब्ज़ा किए यूक्रेन के चार प्रांतों में ‘मार्शल लॉ’ का ऐलान

- खेर्सन प्रांत से हज़ारों नागरिकों का स्थानांतरण

मास्को/किव – रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने रशिया के कब्ज़े वाले यूक्रेन के चार प्रांतों में ‘मार्शल लॉ’ का ऐलान किया। रशिया में ‘सिक्युरिटी कौन्सिल’ की बैठक में यह निर्णय लिया गया। यूक्रेनी प्रांतों में मार्शल लॉ जारी हो रहा है और इसी बीच यूक्रेन की सीमा से जुड़े आठ रशियन प्रांतों में भी छोटे पैमाने पर प्रतिबंध लगाए गए हैं। साथ ही खेर्सन प्रांत के तीव्र संघर्ष की पृष्ठभूमि पर हज़ारों नागरिकों का स्थानांतरण किया जा रहा है।

‘मार्शल लॉ’

पिछले कुछ दिनों में रशिया ने यूक्रेन की राजधानी किव समेत विभिन्न प्रांतों में जोरदार मिसाइल और ड्रोन हमले शुरू किए हैं। इन हमलों में यूक्रेन में बिजली और पानी सप्लाई करनेवाली यंत्रणा तबाह की गई है। रशिया ने पिछले हफ्ते शुरू किए यह हमले अभी बंद नहीं हुए हैं और बुधवार को भी मिसाइल्स और ड्रोन्स के हमले किए गए। राजधानी किव के साथ मध्य एवं उत्तरी यूक्रेन के हिस्सों को लक्ष्य किया गया है। इन हमलों में यूक्रेन का भारी नुकसान हुआ है, ऐसी कबूली यूक्रेन का नेतृत्व दे रहा है।

‘मार्शल लॉ’

रशिया के इन हमलों के बीच में ही राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने बुधवार को सिक्युरिटी कौन्सिल की बैठक बुलाई। इस दौरान उन्होंने रशिया के कब्ज़े वाले यूक्रेन के चार प्रांतों में ‘मार्शल लॉ’ जारी करने का ऐलान किया। डोनेत्स्क, लुहान्स्क, खेर्सन और ज़ैपोरिज़िया इन चारों प्रांतों को रशियन कानून के दायरे में लाना ज़रूरी है और इसी कारण से इन क्षेत्रों में मार्शल लॉ लगाने का निर्णय लिया जा रहा है। गुरूवार २० अक्तुबर से यह निर्णय लागू होगा, ऐसा रशियन राष्ट्राध्यक्ष ने स्पष्ट किया।

मार्शल लॉ जारी करने के बाद रशियन सेना और सुरक्षा यंत्रणा इन क्षेत्रों पर अपनी पकड़ अधिक मज़बूत कर सकेगी, यह दावा विश्‍लेषक कर रहे हैं। इन प्रांतों की जनता की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने के संकेत भी दिए गए हैं। लुहान्स्क प्रांत के अलावा अन्य प्रांतों के कुछ हिस्सों पर यूक्रेन का अभी भी नियंत्रण है और यूक्रेनी सेना जवाबी हमले भी कर रही है।

‘मार्शल लॉ’

खेर्सन प्रांत में इन जवाबी हमलों की तीव्रता बढ़ी है और रशिया अधिकारियों ने इसकी पुष्टि भी की है। हमले बढ़ने से तकरीबन ६० हज़ार नागरिकों को स्थानांतरित करने का अभियान शुरू किया गया है। रशियन यंत्रणा खेर्सन के नागरिकों पर दबाव डाल रही है, यह आरोप यूक्रेनी यंत्रणाओं ने लगाया है।

इसी बीच रशियन सेना को डोनेत्स्क और खार्किव प्रांतों के नए हिस्सों पर कब्ज़ा करने में कामयाबी मिली है, ऐसा दावा भी हो रहा है। पिछले महीने रशियन सेना को खार्किव से पूरी तरह से पीछे हटना पड़ा था। लेकिन, इस वापसी के बावजूद रशिया ने इस क्षेत्र पर हमले जारी रखे थे। मंगलवार को रशिया ने खार्किव सीमा के एक गांव पर कब्ज़ा करने की बात कही जा रही है। इसके अलावा डोन्बास क्षेत्र में रशियन सेना ने सोलेदार की ओर बढ़ना शुरू किया है, ऐसा रशियन रक्षा विभाग ने कहा है।

English    मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info