पूर्व यूक्रेन के सोलेदार पर रशिया ने नियंत्रण पाया

- ब्रिटेन का दावा

मास्को/लंदन/किव – पूर्व यूक्रेन के सोलेदार शहर के अधिकांश क्षेत्र पर रशिया के नियंत्रण का दावा ब्रिटेन के रक्षा विभाग ने किया है। रशिया-यूक्रेन युद्ध में उतरे ‘वैग्नर मिलिटरी ग्रूप’ नामक कान्ट्रैक्टर सैन्य कंपनी के दल ने सोलेदार पर कब्ज़ा करने की बात कही जा रही है। अमरिकी रक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने भी इसकी पुष्टि की है। लेकिन, यूक्रेन ने अब तक इसकी पुष्टि नहीं की है और सोलेदार में प्रखर और रक्तरंजित संघर्ष जारी होने का बयान किया है। इसी बीच, डोनेत्स्क के संघर्ष में यूक्रेन के डेढ़ सौ से अधिक सैनिकों के मारे जाने की जानकारी रशिया समर्थक विद्रोही गुट ने प्रदान की है।

सोलेदार

डोनेत्स्क प्रांत के सामरिक नज़रिये से अहम शहरों में से एक के तौर पर सोलेदार की पहचान है। इस शहर में ‘रॉक सॉल्ट’ (सैंधव) और जिप्सम के बडी-बडी खदानें हैं। इससे पहले साल २०१४ में एवं पिछले साल अगस्त में हुए संघर्ष में रशिया ने इस शहर पर कब्ज़ा किया था। लेकिन, इसके बाद यूक्रेनी सेना ने रशियन दलों को पीछे हटने के लिए मज़बूर किया था। इसकी वजह से रशिया के लिए इस शहर पर नियंत्रण पाना बड़ा अहम माना जाता है। यह शहर बाखमत से मात्र १८ किलोमीटर की दूरी पर है। इसकी वजह से बाखमत पर कब्ज़ा करने के लिए सोलेदार पर नियंत्रण पाना आवश्यक है।

सोलेदार

रशिया ने पिछले कुछ दिनों में अपना पूरा ध्यान बाखमत पर केंद्रीत करने की बात कही जा रही थी। इस शहर पर लगातार बड़े और प्रखर हमले किए गए थे। लेकिन, यूक्रेन ने इस शहर में बचाव के लिए मज़बूत मोर्चा खड़ा करने से शहर पर सीधे कब्ज़ा पाना मुश्किल हो गया था। इस पृष्ठभूमि पर रशियन सेना ने बाखमत पर कब्ज़ा करने के लिए करीबी इलाकों पर हमले करके इन पर कब्ज़ा करना शुरू किया है। इसी के हिस्से के तौर पर सोलेदार को लक्ष्य किया गया।

रशियन सेना और ‘वैग्नर ग्रूप’ की संयुक्त कोशिशों से सोलेदार का अभियान चलाया गया, यह कहा जा रहा है। पिछले चार दिनों से अधिक समय से जारी इस जंग के बाद सोलेदार लगभग रशिया के कब्ज़े में होने की बात सामने आयी है। ब्रिटेन और अमरीका के इस मुद्दे पर बयान इसकी पुष्टि करते हैं। लेकिन, यूक्रेन एवं रशिया दोनों ने अधिकृत स्तर पर सोलेदार के मुद्दे से संबंधित खबर की पुष्टि नहीं की है। सोलेदार पर कब्ज़ा करने के कुछ दिन बाद रशिया बाखमत पर नियंत्रण हासिल कर सकती है, यह दावा कुछ विश्लेषकों ने किया है।

सोलेदार

रशिया ने डोनेत्स्क प्रांत के अन्य हिस्सों के साथ सुमी एवं मायकोलेव के इलाकों पर भी बड़े हमले किए हैं। सोमवार को सुमी प्रांत में ९० से अधिक हमले हुए। इसमें तोप और रॉकेटस्‌‍ का इस्तेमाल किया गया। इन हमलों में कई घर तबाह होने की बात कही जा रही है। इसी बीच, डोनेत्स्क क्षेत्र में हुए संघर्ष में रशिया समर्थक विद्रोही गुट ने यूक्रेन के डेढ़ सौ से अधिक सैनिकों को मार गिराने का दावा किया।

इसी बीच, रशिया की प्रगत विध्वंसक ‘एडमिरल गोर्शकोव’ नॉर्वेजियन समुद्री क्षेत्र में दाखिल होने की बात कही जा रही है। हायपरसोनिक मिसाइलों से लैस इस विध्वंसक ने ‘एअर डिफेन्स एक्सरसाईज्‌’ शुरू करने की जानकारी रशियन रक्षा विभाग ने प्रदान की है।

English    मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info