रशिया ने लगातार तीसरें दिन यूक्रेन के ओडेसा पर किए बड़े हमलें

- हमलों में ‘ड्रोन’ कारखाने को किया लक्ष्य

मास्को/किव – रशिया ने लगातार तीसरें दिन यूक्रेन के शहरों पर भीषण हमले किए। सोमवार को यूक्रेन ने क्रिमिया को रशिया से जोड़ रहे ब्रिज पर हमला किया था। इस नेवल ड्रोन का निर्माण करके इनका भंड़ारण कर रहे ओडेसा में स्थित अड्डा रशिया के हमले का लक्ष्य था। रशिया के रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी साझा की। साथ ही यूक्रेन के निकोलाईव्ह शहर के ईंधन सुविधा और बारूद के भंड़ार पर भी रशिया ने हमले करने की जानकारी रक्षा मंत्रालय ने साझा की।

लगातार तीसरें दिन

रशिया ने अपने ओडेसा और निकोलाईव्ह शहर पर मिसाइल हमले करने की यूक्रेन ने पुष्टि की है। लेकिन, रशिया ने दागे १९ में से पांच मिसाइल नष्ट करने में कामयाब होने की जानकारी यूक्रेन ने साझा की है। इसके अलावा रशिया ने हमला करने के लिए छोड़े १९ में से १३ ड्रोन को मार गिराने का दावा भी यूक्रेन ने किया है। यूक्रेन के इस दावे के बाद गुरुवार को रशिया के रक्षा मंत्राय ने ओडेसा और निकोलाईव्ह शहर पर हुए हमलों की जानकारी प्रदान की। क्रिमिया और रशिया को जोड़ रहे पुल पर यूक्रेन के ‘नेवल ड्रोन’ का हमला हुआ और इसमें पुल का भारी नुकसान हुआ था। इसी वजह से ओडेसा के इस ड्रोन कारखाने और अड्डों पर हमले करने की बात रशियन रक्षा मंत्रालय ने स्पष्ट की।

लगातार तीसरें दिन

यूक्रेन के निकोलाईव्ह शहर के ईंधन सुविधा और बारूद के भंड़ार पर बड़े हमले करने की जानकारी रशियन रक्षा मंत्रालय ने प्रदान की। निकोलाईव्ह शहर के मेयर त्रुकानोव्ह ने यह कहा है कि, यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद रशिया ने निकालाईव्ह शहर पर इतना तीव्र हमला नहीं किया था। इसी बीच, ओडेसा पर रशिया ने किए हमले में दो की मौत हुई और २१ घायल होने की जानकारी यूक्रेन ने प्रदान की। रशिया के हमलों की तीव्रता बढ़ने के साथ ही इस देश के विदेश मंत्री सर्जेई लैव्हरोव्ह ने फिर से यूक्रेन को कड़ी चेतावनी दी है।

लगातार तीसरें दिन

हमारे सैनिय अभियान का उद्देश्य प्राप्त हुए बिना रशिया रुकेगी नहीं, ऐसा विदेश मंत्री लैव्हरोव्ह ने कहा हैं। इस बीच रशिया ने यह चेतावनी भी दी है कि, पिछले कई सालों से यूक्रेन को हमारे खिलाफ रणनीतिक मोहरे के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। रशिया के दरवाज़े तक सैन्य तैनाती करके नव-नाज़ी ताकतों ने रशियन संस्कृति, रशियन शिक्षा व्यवस्था, रशियन माध्यम और सीधे रशियन्स को खत्म करने की तैयारी जुटाई थी। कई सदियों से बनी रशिया की गौरवशाली विरासत खत्म करने की साज़िश इसके पीछे होने का बड़ा आरोप रशियन विदेश मंत्री ने लगाया।

हम किस कारण लड़ रहे हैं, यह हमें ठिक से ज्ञात हैं, यह कहकर विदेश मंत्री लैव्हरोव्ह ने अपने देश की भूमिका स्पष्ट शब्दों में रखी। यूक्रेन का इस्तेमाल करके अमरीका और पश्चिमी देश रशिया को खत्म करने के इरादे रखे हैं। इसी वजह से रशिया को यूक्रेन युद्ध शुरू करना पड़ा। इस युद्ध में रशिया के सामने हार का विकल्प हो ही नहीं सकता, ऐसा रशियन नेताओं ने पहले ही स्पष्ट किया था। आवश्यकता हुई तो रशिया इस युद्ध में परमाणु बम का इस्तेमाल करने से भी हिचकिचाएगी नहीं, इसका अहसास रशियन नेता लगातार करा रही हैं।

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info