लैटिन अमरीका के प्रमुख देश ब्राज़ील और अर्जेंटिना द्वारा समान मुद्रा अपनाने की कोशिश गतिमान

ब्युनॉस आयर्स/ब्रसीलिया – लैटिन अमरीका की प्रमुख अर्थव्यवस्थाएं मानी जाने वाले ब्राज़ील और अर्जेंटिना ने समान मुद्रा अपनाने की कोशिश गतिमान की है। रविवार रात ब्राज़ील के राष्ट्राध्यक्ष लुला दा सिल्वा अर्जेंटिना के दौरे पर गए। इस दौरान वे अर्जेंटिना के राष्ट्राध्यक्ष अल्बर्टो फर्नांडिज़ से मुलाकात करेंगे और व्यापारिक सहयोग के साथ समान मुद्रा के मुद्दे पर चर्चा करेंगे, ऐसी जानकारी सूत्रो ने दी है। अपने अर्जेंटिना दौरे से पहले राष्ट्राध्यक्ष लुला दा सिल्वा ने अर्जेंटिना के राष्ट्राध्यक्ष के साथ लिखा हुआ एक लेख प्रकाशित किया गया है। इस लेख में समान मुद्रा का ज़िक्र है।

ब्राज़ील और अर्जेंटिना

‘दोनों देशों का आर्थिक कारोबार और अन्य आदान-प्रदान में रुकावटें दूर करने की हम कोशिश करेंगे। स्थानीय मुद्राओं के इस्तेमाल से संबंधित नियम अधिक शिथिल करके इनमें सुधारना की जाएगी। तथा दक्षिण अमरीका के समान चलन को लेकर भी चर्चा करने का निर्णय हुआ है। बाहरी घटकों के कारण होने वाला नुकसान घटाना, कारोबार का खर्च घटाना एवं आर्थिक और व्यापारी आदान-प्रदान बढ़ाना ही इस समान मुद्रा का उद्देश्य होगा’, ऐसी भूमिका दोनों राष्ट्राध्यक्षों ने इस लेख में बयान की है।

ब्राज़ील और अर्जेंटिना

ब्राज़ील के मौजूदा वित्त मंत्री फर्नांडो हदाद और उनके सहयोगी गैब्रियल गैलिपोलो ने साल २०२२ में एक लेख में समान मुद्रा का ज़िक्र किया था। राष्ट्राध्यक्ष लुला ने भी अपने प्रचार अभियान में इस लेख और समान चलन की संकल्पना का ज़िक्र किया था। लुला और अर्जेंटिना के राष्ट्राध्यक्ष के संयुक्त लेख में इसका ज़िक्र होने से अब इस प्रस्ताव को गति प्राप्त होती रही है।

ब्राज़ील और अर्जेंटिना

पिछली सदि में साल १९८७ में ब्राज़ील और अर्जेंटिन के ‘गानुचो’ नामक समान चलन अपनाने के ‘प्रोटोकॉल’ पर हस्ताक्षर हुए थे। इसमें समान चलन लाने की प्रक्रिया को गति देने की ज़रूरत दर्ज़ की गई थी। लेकिन, इसके बाद इस मुद्दे को लेकर कोई विशेष कदम नहीं उठाए गए। साल १९९० के दशक में समान चलन का प्रस्ताव खारिज़ किया गया। इसके बाद १९९४ में ब्राज़ील और अर्जेंटिना ने ही पहल करके ‘मर्कोसुर’ नामक गुट गठित किया। लैटिन अमरिकी देशों का सामायिक बाज़ार स्थापित करना इस गुट के गठन का उद्देश्य था। इस गुट में फिलहाल ब्राज़ील और अर्जेंटिना के अलावा उरुग्वे और पराग्वे स्थाई सदस्य हैं। इसके अलावा सात सहयोगी सदस्य और दो निरीक्षक देशों का भी समावेश इसमें है।

पिछले कुछ सालों से इस गुट का काम ठंड़ा पड़ने की बात समझी जा रही थी। इस पृष्ठभूमि पर ब्राज़िल और अर्जेंटिना ने समान मुद्रा का प्रस्ताव सामने लाकर ध्यान आकर्षित किया है।

लैटिन अमरीका की अर्थव्यवस्था छह ट्रिलियन डॉलर्स से अधिक है और इसमें ५० प्रतिशत हिस्सा ब्राज़ील का है, तथा अर्जेंटिना दूसरे स्थान की अर्थव्यवस्था है। यह दोनों देश लैटिन अमरिकी देशों की ‘सेलैक’ संगठन के भी सदस्य हैं।

हिंदी    मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info