पूर्व और दक्षिण यूक्रेन में रशिया के जोरदार हमले

- हवाई हमलों के साथ मिसाइल और रॉकेटस्‌‍ का भी हुआ प्रयोग

मास्को/किव – यूक्रेन की बाखमत संबंधित नीति को लेकर पश्चिमी देशों में नाराज़गी सामने आ रही हैं और इसी दौरान रशिया ने पूर्व एवं दक्षिण यूक्रेन पर अधिक जोरदार हमले करना शुरू किया है। पिछले २४ घंटों में रशियन सेना ने बाखमत के साथ डोनेत्स्क, स्लोविआन्स्क, झैपोरिझिया क्षेत्र को हवाई हमलों केसाथ मिसाइल और रॉकेटस्‌‍ से लक्ष्य किया। इसके अलावा पिछले ४८ घमटों में यूक्रेन के विभिन्न हिस्सों में हुए संघर्ष मे यूक्रेन के ६०० से अधिक सैनिकों के मारे जाने की जानकारी रशियन रक्षा विभाग ने प्रदान की है।

दक्षिण यूक्रेन

रशिया-यूक्रेन युद्ध का एक साल पुरा होने के अवसर पर कई पश्चिमी यंत्रणा और माध्यमों ने रशियन रक्षा क्षमता कम होने की और रशिया कमज़ोर होने के दावे किए थे। लेकिन, वास्तव में रशियन सेना अधिक आक्रामकता से और अधिक ताकत से यूक्रेन पर हमले करती देखी जा रही हैं। उत्तरी क्षेत्र के खार्किव प्रांत से दक्षिणी हिस्से के ओडेसा शहर तक के विभिन्न हिस्सों में रशिया लगातार हमले कर रही हैं। रशिया के हमलों की संख्या कम हुई है, फिर भी फिलहाल हो रहे हमले अधिक प्रभावी और सटीक होने की जानकारी सामने आ रही हैं। साथ ही रशियन सेना को नए हथियार और रक्षा यंत्रणा भी प्रदान होने की बात स्पष्ट हुई है।

दक्षिण यूक्रेन

पूर्व यूक्रेन के डोन्बास क्षेत्र के अहम शहर बाखमत पर कब्ज़ा पाने के लिए रशियन सेना ने अपनी ताकत दाव पर लगाई हैं। जान और अन्य नुकसान होने के बावजूद रशियन दल धीरे धीरे इस शहर में आगे बढ़ रही हैं। यूक्रेनी सेना को शहर के पश्चिमी हिस्से में फंसाने में रशिया सफल होने की बात कही जा रही है। यूक्रेन के लगभग १५ हज़ार सैनिक बाखतम के पश्चिमी हिस्से में मौजूद हैं और उन्हें बाहर से प्राप्त हो रही सहायता तोड़ने की कामयाबी हासिल होने का दावा रशियन सुत्रों ने किया है। रशियन सेना की आक्रामकता के कारण यूक्रेनी सेना को बचाव करना अधिक से अधिक कठिन होने की कबुली यूक्रेनी कमांडर ने दी है।

दक्षिण यूक्रेन

बाखमत के नियंत्रण के साथ ही डोनेत्स्क प्रांत के अन्य शहरों पर भी रशिया ने हमले शुरू किए हैं। स्लोविआन्स्क, एवडिवका, मरिन्का, चैसिव यार के साथ डोनेत्स्क शहर के करीब हमलों की तीव्रता बढ़ाई गई हैं। पिछले २४ गंटों में रशियन सेना ने इस क्षेत्र में बड़े हवाई हमले किए हैं। इस दौरान रशिया ने लगभग ३२ हवाई हमले करने की जानकारी यूक्रेनी अधिकारी ने प्रदान की। स्लोविआन्स्क शहर पर बुधवार रात दो ‘एस-३००’ के मिसाइल दागी गई। इसके अलावा रशिया ने ४० से अधिक रॉकेटस्‌‍ भी दागे, यह कहा जा रहा है। झैपोरिझिया को हवाई हमलों के साथ मिसाइलों से लक्ष्य किए जाने का बयान स्थानीय सूत्र ने किया।

इसी बीच, कुपिआन्स्क के साथ लिमन, डोनेत्स्क, झैपोरिझिया और खेर्सन के इलाकों में हुए संघर्ष में रशियन सेना ने ६०० से अधिक यूक्रेनी सैनिकों को ढ़ेर करने की जानकारी रशियन रक्षा विभाग ने प्रदान की। डोनेत्स्क शहर के करीब हुए संघर्ष में लगभग ३५० और दक्षिण डोनेत्स्क और झेपौरिझिया के करीब हुए संघर्ष में यूक्रेन के १८० सैनिकों के मारे जाने की जानकारी रक्षा विभाग ने साझा की हैं।

English      मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info