नाटो ने यूक्रेन को सदस्य के रूप में स्वीकारना चाहिये

- राष्ट्राध्यक्ष वलोदिमीर ज़ेलेन्स्की की मांग

किव/रैमस्टेन – जुलाई में होने वाली नाटो की बैठक में यूक्रेन को महज़ निमंत्रित के तौर पर नहीं बल्कि, सदस्य के तौर पर स्वीकारना चाहिए, ऐसी आक्रामक मांग राष्ट्राध्यक्ष वोलोदिमीर ज़ेलेन्स्की ने की है। नाटो के प्रमुख जेन्स स्टॉल्टनबर्ग गुरूवार को यूक्रेन के दौरे पर थे। उनके साथ संयुक्त वार्ता परिषद में बोलते समय ज़ेलेन्स्की ने यूक्रेन की सदस्यता को नाटो ‘फास्ट ट्रैक’ प्रक्रिया से मंजूरी दे, यह आवाहन किया। नाटो प्रमुख स्टॉल्टनबर्ग ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, सभी सदस्य देशों को यूक्रेन सदस्य देश के रूप में मंजूर है, ऐसा दावा किया।

सदस्य

यूक्रेन पिछले कुछ सालों से नाटो का हिस्सा बनने की बड़ी कोशिश कर रहा है और यही मुद्दा यूक्रेन-रशिया के तनाव का कारण बना है। यूक्रेन किसी भी स्थिति में नाटो का सदस्य नहीं बनेगा, ऐसी कड़ी चेतावनी रशिया ने दी है। यूक्रेन को नाटो की सदस्यता देना रशिया के लिए ‘रेड लाईन’ होगी, ऐसा राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने इशारा दिया था। फिर भी यूक्रेन की हुकूमत ने नाटो प्रवेश की गतिविधिया जारी रखने से और पश्चिमी देशों ने इसका समर्थन करने से रशिया ने यूक्रेन पर हमला किया, ऐसा कहा जा रहा है।

पिछले वर्ष रशिया ने हमला करने के बावजूद पश्चिमी देशों ने यूक्रेन को नाटो में शामिल करने की कोशिश जारी रखी है। नाटो की विभिन्न बैठकों में यूक्रेन के नेताओं को आमंत्रित किया जा रहा है और सदस्यता की प्रक्रिया गतिमान करने के कदम बढ़ाए जा रहे हैं। लेकिन, यूरोप के कुछ देशों ने इसका विरोध किया, जिससे यूक्रेन के समावेश में देरी होने की बात मानी जा रही है। एक साल से जारी रशिया-यूक्रेन युद्ध का नतीजा करीबी समय में सामने आने की संभावना नहीं है और यह संघर्ष लंबे समय तक जारी रहेगा, ऐसे दावे किए जा रहे हैं।

सदस्य देश

इस पृष्ठभूमि पर नाटो प्रमुख के साथ कुछ सदस्य देश फिर से सक्रिय हुए हैं और यूक्रेन को सदस्यता बहाल करने की गतिविधियां शुरू हो रही हैं। नाटो के प्रमुख स्टॉल्टनबर्ग का दौरा इसी का हिस्सा है, ऐसा कुछ विश्लेषकों का कहना है। शुक्रवार को रैमस्टेन में हुई बैठक में नाटो की ‘प्रोक्योरमेंट एजेन्सी’ ‘एनएसपीए’ और यूक्रेन सरकार के सहयोग को मंजूरी दी गई। यूक्रेन ने इसका स्वागत करते हुए यह नाटो की सदस्यता पाने के लिए अहम स्तर होने का बयान किया।

सदस्य देश

अमरीका ने यूक्रेन के सैन्य दलों को अब्राम्स टैंक चलाने का प्रशिक्षण देने का ऐलान किया है। अगले हफ्ते से यह प्रशिक्षण शुरू होगा, यह जानकारी अमरिकी रक्षा विभाग के अधिकारी ने साझा की। अमरीका यूक्रेन को कुल ३१ अब्राम्स टैंक प्रदान करेगी और कुछ ही दिनों में यह टैंक जर्मनी पहुंचेंगे। इसके बाद यूक्रेनी दलों का प्रशिक्षण शुरू होगा, यह कहा जा रहा है। तकरीबन २५० सैनिकों को यह प्रशिक्षण दिया जाएगा और इसके लिए ढ़ाई महीने लगेंगे, यह सुत्रों का कहना है।

इसी बीच, रशिया के लड़ाकू विमान ने अपने ही क्षेत्र में बम गिराने की घटना सामने आयी है। रशिया के लड़ाकू ‘एसयू-३४’ विमान ने यूक्रेनी सीमा के करीब बेलगोरोद शहर के क्षेत्र में बम गिराने की जानकारी सामने आयी है। रशिया के रक्षा विभाग ने इसकी पुष्टि की है और इसे एक दुर्घटना बताया है।

English मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info