रशिया में हुई बगावत से अमरीका और नाटो का संबंध नहीं

- अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन का स्पष्टीकरण

रशिया में हुई बगावत से अमरीका और नाटो का संबंध नहीं

वॉशिंग्टन – रशिया में हाल ही के दिनों में हुए बगावत की घटना से अमरीका और नाटो का किसी भी तरह से संबंध नहीं हैं, ऐसा अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन ने स्पष्ट किया है। रशिया की घटना पर अब अनुमान जताना जल्दबाजी होगी। लेकिन, अमरीका स्थिति पर बारीक नज़र बनाए हैं और यूक्रेन समेत अन्य सहयोगी देशों से संपर्क बनाए हैं, ऐसा राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने कहा। वैग्नर ग्रुप के विद्रोह की जानकारी अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष को पहले ही प्राप्त हुई थी, ऐसे दावे अमरिकी अखबारों ने किए थे। इस पृष्ठभूमि पर अंतरराष्ट्रीय माध्यम और विश्लेषकों ने विभिन्न अनुमान व्यक्त करना शुरू किया हैं और इसपर जवाब देने के लिए ही बायडेन ने यह स्पष्ट किया, यह समझा जा रहा है।

रशिया में बगावत हो रही थी तब मरीका और अन्य पश्चिमी देशों ने बड़ी प्रतिक्रिया देना टाल दिया था। लेकिन, रशियम माध्यम, मिलिटरी ब्लॉगर्स एवं विश्लेषकों ने वैग्नर ग्रुप के विद्रोह के पीछे पश्चिमी देशों का हाथ होगा, ऐसें दावे करना शुरू किया था। विद्रोह ठंड़ा होने के बाद अमरिकी माध्यमों ने इसपर विभिन्न दावे करने वाली खबरे प्रसिद्ध की। इसमें अमरिकी गुप्तचर यंत्रणा और बायडेन प्रशासन को रशिया के विद्रोह की जानकारी थी, यह कहा गया था।

प्रिगोझिन बगावत कर रहे थे तब रशिया की सीमा में हमले ना करें, ऐसी सूचना यूक्रेन को होने का वृत्त भी सामने आया है। रशिया के विदेश मंत्री सर्जेई लैव्हरोव्ह ने भी वैग्नर ग्रुप के विरोध में कार्रवाई करने में देरी करने के मुद्दे पर ध्यान आकर्षित किया था। रशिया समर्थक देश सर्बिया के राष्ट्राध्यक्ष ने वैग्नर ग्रुप के विद्रोह के पीछे विदेशी गुप्तचर यंत्रणाओं का हाथ होने का बयान सार्वजनिक स्तर पर किया था।

अमरिकी माध्यमों के साथ अन्य लोगों के हो रहे दावों की वजह से रशिया की घटना के पीछे अमरीका और नाटो सदस्य देशों का हाथ होगा, यही चित्र सामने आना शुरू हुआ था। इसे दूर करने के लिए इसपर प्रतिक्रिया दर्ज़ कर रहे राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने इसके पीछे अमरीका या नाटो का हाथ ना होने का खुलासा दिया है।

इससे पहले रशिया के राष्ट्राध्यक्ष पुतिन के विरोध में हुए प्रदर्शनों के पीछे अमरीका और पश्चिमी देशों का हाथ होने के आरोप हुए थे। रशियन सरकार ने पश्चिमी माध्यम और स्वयंसेवी संस्थाओं पर कार्रवाई भी की थी।

English

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info