यूक्रेन का रशिया विरोधी ‘काउंटर ऑफेन्सिव’ असफल हो रहा है

- नाटो के अधिकारी का दावा

ब्रुसेल्स/किव/मास्को – यूक्रेन ने इस महीने के शुरू में शुरू किया ‘काउंटर ऑफेन्सिव’ असफल होने का दावा नाटो के वरिष्ठ अधिकारी ने किया। पिछले हफ्ते हुई एक बैठक में नाटो अधिकारी ने यूक्रेन को प्रदान हो रही हर तरह की सहायता और समर्थन ‘काउंटर ऑफेन्सिव’ के नतीजे पर निर्भर होने की चेतावनी दी है। ब्रिटेन के प्रमुख अखबार ने इस मुद्दे से जुड़ा वृत्त प्रसिद्ध किया है।

‘काउंटर ऑफेन्सिव’

यूक्रेन ने ४ जून के दिन रशिया के खिलाफ जवाबी हमलों का व्यापक अभियान शुरू किया था। इसकी शुरूआत होने के बाद २५ दिन बीते हैं और इसके बावजूद डोनेत्स्क-झैपोरिझिआ की सीमा के कुछ गावों के अलावा अधिक सफलता पाने में यूक्रेन नाकाम हुआ हैं। अभियान के पहले हफ्ते में ही यूक्रेन ने आठ गांवों पर कब्ज़ा करने का दावा किया था। बाखमत में प्राप्त हुई कामयाबी भी जवाबी हमलों का हिस्सा बताया गया था। लेकिन, उसके आगे बढ़ने में यूक्रेन पुरी तरह से असफल साबित हुआ है।

‘काउंटर ऑफेन्सिव’

अंतरराष्ट्रीय विश्लेषक एवं रशियन सांसद और अधिकारियों ने इस असफलता पर ध्यान आकर्षित करना शुरू किया है। लेकिन, यूक्रेन की हुकूमत ने जवाबी हमले का अभियान यानी कोई बॉलिवूड फिल्म नहीं हैं, साथ ही यूक्रेनी सेना हर दिन थोड़ी थीड़ी आगे बढ़ रही हैं, यह कहकर अपना पक्ष रखने की कोशिश की थी। कुछ दिन पहले यूक्रेन की उप रक्षा मंत्री हैना मैलिअर ने इस अभियान का मुख्य हमला आगे होगा और इसके लिए यूक्रेन ने आरक्षित फौज तैयार रखी होने का दावा भी किया था। लेकिन, यूक्रेन का समर्थन कर रहे अमरीका और नाटो भी अब इन बयानों पर भरोसा करने के लिए तैयार ना हो की बात पिछले कुछ दिनों में स्पष्ट हुई है।

‘काउंटर ऑफेन्सिव’

अमरिकी रक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने यूक्रेन अभियान को लेकर नाराज़गी जताई थी। यूक्रेन अभियान उम्मीद के अनुसार आगे बढ़ नहीं रहा है, ऐसा अमरिकी अधिकारी ने कहा था। इसके बाद अब नाटो के सर्वोच्च अधिकारी जनरल ख्रिस्तोफर कैव्होली ने अभियान असफल होने का दावा किया। ‘यूक्रेन ने शुरू किए अभियान के कुछ हफ्ते बीतने के बाद भी रशिया ने बनाई बढ़त कायम रखी हैं। यूक्रेन को अभी भी खास सफलता मिलती दिखाई नहीं दी है’, ऐसा जनरवल कैव्होली ने कहा।

नाटो के वरिष्ठ अधिकारी के इस बयान के बाद यूक्रेन ने रशिया को झटका देने के लिए हमारे हाथों में पर्याप्त हथियार ना होने की वजह बयान की है। ‘यूक्रेन के पास अब रशियन बचाव पर हमले करने के लिए पर्याप्त हथियार नहीं हैं। अधिक मारक क्षमता के रॉकेटस्‌‍ की कमी हैं। यूक्रेन के विमानों की क्षमता भी सीमित हैं और इस वजह से हम रशिया के सप्लाई मार्ग पर हमले नहीं कर सकते’, ऐसा यूक्रेन के राष्ट्राध्यक्ष के सलाहकार मिखाईल पोडोलिक ने कहा। वहीं, यूक्रेन के नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के प्रमुख एलेक्सी डैनिलोव ने रशियन सेना का यूक्रेन को सख्त प्रतिकार होने से इस अभियान में कामयाबी हासिल होने कठिन होने की कबुली दी है।

English

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info