यूक्रेन नाटो का हिस्सा होने का ‘खतरा’ नष्ट किए बिना रशिया नहीं रहेगी

- रशिया के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव

मास्को – रशिया के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव ने यूक्रेन के साथ पश्चिमी देशों को सख्त चेतावनी दी है। ‘यूक्रेन के नाटो में शामिल होने से रशिया के लिए काफी बड़ा खतरा होगा। इस वजह से ‘किसी ना किसी’ तरीके से रशिया अपने अस्तित्व के लिए बने इस खतरे को खत्म किए बिना नहीं रहेगी। नियमों के अनुसार युद्ध में शामिल देश नाटो में शामिल नहीं हो सकता। इस वजह से यूक्रेन को नाटो का हिस्सा होने से रोकने के लिए रशिया यूक्रेन से हो रहा युद्ध जारी रखेगी। क्यों कि, यह रशिया के अस्तित्व का सवाल हैं’, ऐसा मेदवेदेव ने कहा। इतना ही नहीं, बल्कि परमाणु अस्त्रधारी रशिया को पराजित करने के सपने देख रहे पश्चिमी देश मानव जाती को परमाणु विनाश की ओर धकेल रहे हैं, ऐसा दहलानेवाला इशारा रशिया के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष ने दी है।

नाटो का हिस्सा

रशियन अखबार में पूर्व राष्ट्राध्यक्ष और रशिया के प्रभावी ‘सिक्योरिटी काउन्सिल’ के उपाध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव की इस चेतावनी प्रसिद्ध हुई है। ११ और १२ जुलाई को लिथुआनिया की राजधानी में नाटो की बैठक होगी। इसमें यूक्रेन को नाटो में शामिल करने के मुद्दे पर चर्चा होगी, ऐसे दावे किए जा रहे हैं। लेकिन, नाटो के नियमों के अनुसार युद्ध में शामिल देश को नाटो की सदस्यता दे नहीं सकते। इस नियमों पर ध्यान आकर्षित करके कुछ देशों ने यूक्रेन को नाटो का हिस्सा बनाने के लिए बड़ा तीव्र विरोध किया है। बल्कि, कुछ लोग रशिया से यूक्रेन का बचाव करने के लिए यूक्रेन को नाटो की सदस्यता देना मज़बूरी होने का दावा कर रहे हैं।

इस पृष्ठभूमि पर दिमित्री मेदवेदेव की यह प्रतिक्रिया प्राप्त हुई है। किसी समय रशिया के क्षेत्र का हिस्सा रहा यूक्रेन जैसा देश नाटो में शामिल होकर नाटो को रशिया की सीमा तक पहुंचने का अवसर प्रदान कर रहा हैं। इस वजह से रशिया के अस्तित्व को खतरा बना हैं। इसी कारण से इस खतरे को खत्म करने के लिए रशिया किसी भी स्तर पर जा सकती हैं, क्यों कि यह रशिया के अस्तित्व का सवाल हैं, यह मुद्दा मेदवेदेव ने बिल्कुल सटीक शब्दों में बयान किया। इसके लिए यूक्रेन से हो रहा युद्ध हमेशा के लिए जारी रखने की तैयारी रशिया रखती है। या तो सर्वसंहारक परमाणु युद्ध छिड़ता है तो भी रशिया उसकी परवाह नहीं करेगी, ऐसा कड़ा संदेश पूर्व राष्ट्राध्यक्ष मेदवेदेव ने दिया है।

रशिया जैसे परमाणु देश को पराजित करने के सपने देख रहे पश्चिमी देश मानव जाती को परमाणु संहार की दिशा में आगे धकेल रहे हैं, ऐसा इशारा मेदवेदेव ने दिया है। साथ ही यूक्रेन मौजूदा स्थिति में जैसे रशिया विरोधी बनकर खड़ा हैं, वैसे उसका बना रहना मुमकीन नहीं है, ऐसा सूचक बयान दिमित्री मेदवेदेव ने किया है। उससे पहले भी रशिया के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष ने यह चेतावनी दी थी कि, यूक्रेन युद्ध आगे परमाणु युद्ध में तब्दिल होगा। कुछ दिन पहले रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने लगभग इन्हीं शब्दों में यही कहा था कि, यूक्रेन के कारण परमाणु युद्ध छिड़ेगा। साथ ही इस परमाणु युद्ध में किसी की भी जीत नहीं हो सकती, इसका अहसास भी रशिया के राष्ट्राध्यक्ष ने कराया था।

English

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info