युद्ध अभ्यास के दौरान चीन के ४२ विमानों की घुसपैठ होने का ताइवान का आरोप

- नया युद्ध अभ्यास ताइवान के लिए सख्त चेतावनी होने का चीन ने किया दावा

ताइपे/बीजिंग – शनिवार को चीन ने ताइवान के क्षेत्र में व्यापक युद्ध अभ्यास शुरू किया। यह युद्ध अभ्यास यानी ताइवान के अलगाववादियों के लिए कड़ी चेतावनी होने का दावा चीन ने किया है। इसी युद्ध अभ्यास के दौरान चीन के ४२ विमानों ने ताइवान की हवाई सीमा में घुसपैठ करने का आरोप ताइवान ने लगाया है।

युद्ध अभ्यास

पिछले हफ्ते ताइवान के उप-राष्ट्राध्यक्ष विल्यम लाई ने अमरीका की शीघ्र यात्रा की थी। लाई की इस यात्रा से चीन की बेचैनी हुई है और इसके जवाब में चीन ने बड़े युद्ध अभ्यास की शुरूआत की है। इसमें चीन की थलसेना, नौसेना और वायु सेना शामिल हुए है और इस दौरान ‘लाईव फायर एक्सरसाईज’ किया जाएगा, ऐसा चीन ने कहा है।

शनिवार को युद्ध अभ्यास शुरू करने के बाद चीन के ४० से अधिक लड़ाकू और गश्ती विमानों ने ताइवान की सीमा में घुसपैठ करने का आरोप ताइवान के रक्षा विभाग ने किया है। इसके अलावा नौ से अधिक गश्ती एवं युद्धपोतों ने भी ताइवान और चीन के बीच की ‘मेडिअन लाईन’ पार करने की जानकारी ताइवान ने साझा की है। अगस्त महीना शुरू होते ही चीन के कुल २११ विमानों के साथ १२३ गश्ती और युद्धपोतों ने ताइवान के क्षेत्र में घुसपैठ की है। ताइवान के रक्षा विभाग ने यह साझा किया है।

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info