यूक्रेन के नियंत्रण वाले कुपिआन्स्क और क्रास्नी लिमन क्षेत्र पर रशिया के जोरदार हमले

- २४ घंटे में राजधानी मास्को पर यूक्रेन का दूसरी बार हुआ ड्रोन हमला

मास्को/किव – यूक्रेन के ‘काउंटर ऑफेन्सिव’ को नाकाम करार दे रही रशिया ने यूक्रेन के नियंत्रण वाले अहम शहरों पर जोरदार हमले शुरू किए हैं। खार्किव प्रांत के कुपिआन्स्क और डोनेत्स्क के क्रास्नी लिमन शहरों पर रशिया के जोरदार हमले हुए हैं। अगले कुछ दिनों में इन दोनों शहरों पर कब्ज़ा पाने के लिए तीव्र जंग होने के संकेत स्थानीय सुत्रों ने दिए हैं। इसी बीच, यूक्रेन ने २४ घंटों में दूसरी बार रशिया की राजधानी मास्को पर ड्रोन हमले की कोशिश करने की जानकारी रशिया के रक्षा विभाग ने साझा की।

कुपिआन्स्क

यूक्रेन ने जून महीने में शुरू किए जवाबी हमलों का अभियान विफल होने की कबुली यूक्रेन समेत इसके समर्थक देशों ने देना भी शुरू किया है। कुल दो महीनों के संघर्ष के बावजूद यूक्रेन को रशिया के बचाव तक पहुंचना भी मुमकिन नहीं हुआ है। इस वजह से इस अभियान के लिए तय किए उद्देश्य प्राप्त होना दूर की बात बनी है, ऐसा विचार पश्चिमी देशों में व्यक्त किया जा रहा है। यूक्रेन के काउंटर ऑफेन्सिव को रोकने में कामयाब हुई रशिया ने अब अपना ध्यान यूक्रेन के अन्य हिस्सों पर केंद्रित करने की जानकारी सामने आ रही है।

कुपिआन्स्क

पिछले कुछ हफ्तों में रशिया ने खार्किव प्रांत पर जोरदार हमले शुरू किए हैं। पिछले साल युद्ध के शुरू में रशिया ने खार्किव के कई हिस्सों पर नियंत्रण पाया था। लेकिन, रणनीतिक निर्णय के तहत रशिया इस प्रांत से पीछे हटी थी। अब रशिया ने फिर से खार्किव पर हमले बढ़ाए हैं और कुपिआन्स्क शहर को लक्ष्य किया है। इस दौरान पिछले कुछ दिनों में इस शहर के करीबी अहम हिस्सों पर कब्ज़ा होने की बात भी सामने आयी है।

रशिया के बढ़ते हमलों के कारण यूक्रेन ने इस इलाके से अपने नागरिकों का स्थानांतरण करना शुरू किया है। अब तक लगभग १० हजार से भी अधिक नागरिकों का स्थानांतरण होने की जानकारी साझा की गई है। साथ ही इस शहर के लिए अतिरिक्त फौज तैनात करने की यूक्रेन की कोशिश नाकाम करने का दावा भी रशिया के रक्षा विभाग ने किया है। अगले कुछ दिनों में कुपिआन्स्क के कब्जे के लिए घनघोर संघर्ष शुरू होगा, ऐसा दावा सुत्रों ने किया है।

कुपिआन्स्क

कुपिआन्स्क के बाद डोनेत्स्क प्रांत के क्रास्नी लिमन शहर के लिए भी रशिया ने गतिविधियां शुरू की है। इस क्षेत्र में हमलों की तीव्रता बढ़ाई गई है और यूक्रेन की सेना के कुछ ठिकानों पर भी कब्ज़ा करने की जानकारी भी रशियन वृत्त संस्था ने प्रदान की है। क्रास्नी लिमन के साथ ही बाखमत में हो रहे यूक्रेन के हमले रोकने में भी रशिया कामयाब होने की बात रक्षा विभाग ने कही है।

इसी बीच, सोमवार को यूक्रेन ने रशिया की राजधानी मास्को को फिर से ड्रोन हमले से लक्ष्य किया। सोमवार को करीबन आठ बडे मास्को पर दो ड्रोन से हमला करने की कोशिश हुई। इनमें से एक ड्रोन को नाकाम किया गया और दूसरा रशिया के मिसाइल हमले में नष्ट होने की बात कही जा रही है। यूक्रेन के इन ड्रोन हमलों के कारण राजधानी मास्को के हवाई अड्डे दो घंटे बंद रखने की जानकारी सामने आयी है। इश वजह से १०० विमानों के उड़ान रद्द होने का दावा भी किया गया है।

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info