यूक्रेन का क्षेत्र तोड़ने की काफी बड़ी कीमत चुकानी होगी

- अमरीका की रशिया को चेतावनी

वॉशिंग्टन – यूक्रेन के चार प्रांतों में रशिया ने शुरू की हुई सार्वमत की प्रक्रिया को जाली करार देकर अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन ने इस क्षेत्र को रशिया से जोड़ने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी, ऐसी चेतावनी दी। यह अंतरराष्ट्रीय नियमों का भंग हैं और ऐसा करने पर रशिया को इसकी काफी बड़ी कीमत चुकानी होगी, ऐसा इशारा अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ने दिया। साथ ही रशिया को यूक्रेन युद्ध में परमाणु हथियारों का प्रयोग करने की दे रहीं धमकी पर भी अमरीका का बयान प्राप्त होने का दावा माध्यम कर रहे हैं। खुलेआम नहीं लेकिन, बायडेन प्रशासन ने रशिया को संदेश भेजकर परमाणु युद्ध को लेकर चेतावनी देने की जानकारी माध्यमों ने सार्वजनिक की हैं।

कीमत चुकानी होगी

हम हमारें सहयोगी और मित्रदेशों के साथ यूक्रेन मुद्दे पर चर्चा कर रहे हैं। आनेवाले समय में रशिया पर जल्द गति से अतिरिक्त और सख्त प्रतिबंध लगाएँ जाएँगे। इसकी काफी बड़ी आर्थिक कीमत रशिशया को भुगतनी होगी, यह ऐलान राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने किया। रशिया ने सार्वमत लेकर यूक्रेन के क्षेत्र को अपने देश से जोड़ने की कोशिश की तो वह अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन होगा। अमरीका इसे कभी भी मंजूरी नहीं देगी, यह बायडेन ने घषित किया। नाटो के प्रमुख ने भी इससे पहले लगभग इसी तरह का बयान दर्ज़ किया हैं और ‘जी 7’ देशों ने संयुक्त निवेदन जारी करके रशिया की आलोचना की। रशिया का यह निर्णय अवैध और जनतंत्र विरोधी होने की बात ‘जी 7’ ने अपने निवेदन में कही है और डोन्बास के सार्वमत को हम मंजूरी नहीं देंगे, यह ऐलान भी किया।

पश्चिमी देशों से इस तरह के बयान आएंगे, इसका अनुमान लगाकर रशिया ने सार्वत की प्रक्रिया के खिलाफ राजनियक और सैन्य गतिविधियों पर जोरदार प्रत्युत्तर देने की तैयारी रखी थी। इसके लिए आवश्यकता होने पर परमणु हथियार इस्तेमाल करने में भी हम हिचकिचाएँगे नहीं, ऐसें स्पष्ट संकेत रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने दिए थे। साथ ही हम दे रहें परमाणु युद्ध की धमकी खोखली नहीं हैं, यह कहकर राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने सबको दहला दिया था। इसके बाद अमरीका ने रशिया को यूक्रेन युद्ध में परमाणु हथियार का प्रयोग करने पर इसके गंभीर परिणाम होंगे, ऐसी धमकी दी। लेकिन, यह धमकी खुलेआम नहीं, बल्कि गुप्त पद्धती से दी गई, यह जानकारी अमरिकी अखबारों ने सार्वजनिक की। इसका दाखिला देकर रशियन माध्यमों ने भी यह खबर प्रसिद्ध की हैं।

English     मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info