यूक्रेन के ‘काउंटर ऑफेन्सिव’ पर रशिया ने दिया जमकर प्रत्युत्तर

- २४ घंटे के संघर्ष में यूक्रेन के ६०० से अधिक सैनिकों को मार गिराने का दावा

मास्को/किव – यूक्रेन को रशिया विरोधी ‘काउंटर ऑफेन्सिव’ में कामयाबी हासिल होने के दावे पिछले कुछ दिनों से किए जा रहे हैं। लेकिन, इसके साथ ही रशिया ने भी ‘काउंटर ऑफेन्सिव’ के तहत हो रहे हमलों पर जमकर प्रत्युत्तर देने की बात सामने आयी है। पिछले २४ घंटे में हुए संघर्ष के दौरान रशिया ने यूक्रेन के ६०० से अधिक सैनिकों को मार गिराने का दावा किया है। यूक्रेन ने क्रिमिया और मास्को पर किए ड्रोन हमलों को नाकाम करने का बायन रशिया ने किया है। इसी बीच यूक्रेन संघर्ष के ज़रिये अमरीका ही रशिया के खिलाफ युद्ध कर रही हैं, ऐसा आरोप रशिया के विदेश मंत्री सर्जेई लैव्हरोव्ह ने लगाया है।

‘काउंटर ऑफेन्सिव’

तीन महीने से अधिक समय से शुरू ‘काउंटर ऑफेन्सिव’ में कामयाबी प्र्राप्त होने की जानकारी यूक्रेन का नेतृत्व प्रदान कर रहा हैं। इसके लिए झैपोरिझिया, डोनेत्स्क और खेर्सन के गांवों पर कब्ज़ा पाने का दाखिला यूक्रेन के सैन्य अधिकारी और नेता दे रहे हैं। लेकिन, इस अभियान में यूक्रेन को हो रहे नुकसान के बारे में बोलने से यह दूर रह रहे हैं। कुछ पश्चिमी यंत्रणा, माध्यम और विश्लेषकों ने यूक्रेन को जान का भारी नुकसान उठाने पड़ने के मुद्दे पर ध्यान आकर्षित करके यूक्रेन के दोगले रवैये को सामने लाया है।

‘काउंटर ऑफेन्सिव’

रशिया के रक्षा विभाग ने साझा की हुई जानकारी से भी इसकी पुष्टि होती दिख रही हैं। पिछले हफ्ते से शुरू ‘काउंटर ऑफेन्सिव’ में यूक्रेन ने चार हजार से भी अधिक सैनिकों को खो दिया था। इसके बाद भी यूक्रेन को झटके लग रहे हैं और रशिया के रक्षा विभाग ने साझा की हुई जानकारी के अनुसार पिछले २४ घंटे में यूक्रेन के ६०० से अधिक सैनिक मारे गए हैं। इनमें से सबसे अधिक सैनिक डोनेत्स्क के मोर्चे पर मारे गए और इस प्रांत में हुई जंग में यूक्रेन ने ३५० से भी अधिक सैनिकों को खोया है।

झैपोरिझिया प्रांत के संघर्ष में यूक्रेन के लगभग १४० सैनिक मारे गए हैं। इसके अलावा क्रास्नी लिमन की कार्रवाई में यूक्रेन ने ६५ सैनिकों को खो दिया है। खार्किव प्रांत के कुपिआन्स्क में रशिया ने जोरदार हमले शुरू किए हैं और इससे ५० सैनिकों के मारे जाने की जानकारी रशिया के रक्षा विभाग ने प्रदान की। खार्किव में रशिया को मिल रही कामयाबी यूक्रेन के ‘काउंटर ऑफन्सिसव’ का प्रत्यत्त्तर होने का दावा किया जा रहा है।

‘काउंटर ऑफेन्सिव’

खार्किव में रशिया ने बड़ा मिसाइल हमला करने की जानकारी सामने आयी है। इस मिसाइल हमले में यूक्रेन के रक्षा कारखाने को लक्ष्य किया गया। इस हमले में रशिया ने ‘एस-३००’ मिसाइलों का इस्तेमाल करने का दावा यूक्रेन ने किया है। रशिया के बेलगोरोद प्रांत से यह मिसाइल दागी गई। इन हमलों के बीच में रशिया ने राजधानी मास्को के साथ क्रिमिया पर हुए ड्रोन हमलों को नाकाम करने की जानकारी साझा की।

इसी बीच, यूक्रेन संघर्ष के माध्यम से अमरीका ही रशिया के खिलाफ जंग लड़ रही हैं, ऐसा आरोप रशिया के विदेश मंत्री सर्जेई लैव्हरोव्ह ने लगाया। हथियार, इंटेलिजन्स, उपग्रहों से प्राप्त हो रही जानकारी समेत अन्य सहायता अमरीका ही मुहैया कर रही हैं। यह बात यही दर्शा रही है कि, अमरीका ही रशिया विरोधी जंग लड़ रही हैं, ऐसा लैव्हरोव्ह ने कहा। साथ ही अमरीका द्वारा प्रदान हो रहे लंबी दूरी के मिसाइलों की वजह से इस युद्ध के नतीजों में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, ऐसा दावा भी रशिया के विदेश मंत्री ने किया।

English

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info