सूड़ान में शुरू संघर्ष गृहयुद्ध में तब्दिल होगा

- संयुक्त राष्ट्र संघ के विशेष दूत की चेतावनी

न्यूयॉर्क/खार्तूम – सूड़ान में पिछले पांच महीनों से सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच शुरू संघर्ष रोका नहीं तो यह संघर्ष गृहयुद्ध में तब्दिल हो सकता हैं, ऐसी चेतावनी संयुक्त राष्ट्र संघ ने सूड़ान के लिए नियुक्त किए हुए विशेष दूत वोल्कर पर्थेस ने दी है।सूड़ान के अर्धसैनिक बल के प्रमुख जनरल मोहम्मद हमदान दाग्लो ने सूड़ान में समांतर सरकार स्थापीत करके खार्तूम को राजधानी घोषित करने की धमकी दी है।

गृहयुद्धअप्रैल महीनेसे सूड़ान में संघर्ष हो रहा है। सूड़ान की सत्ता के लिए सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच यह संघर्ष शुरू है और इस संघर्ष के कारण कम से कम पांच हजार लोगों के मारे जाने का दावा किया जा रहा है। इस संघर्ष में मारे गए लोगों की संख्या इससे कई अधिक होने की संभावना भी जताई जा रही है। इस संघर्ष के कारण अब तक ५२ लाख से भी अधिक लोग विस्थापित होने की चिंता संयुक्त राष्ट्र संघ ने व्यक्त की थी। पड़ोस के अरब देश सौदी अरब और अमरीका ने सूड़ान के दोनों गुटों से चर्चा करके युद्ध विराम लागू करने की कोशिश की थी। लेकिन, दोनों गुट शांति वार्ता या युद्ध विराम के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं हैं। इस वजह से सूड़ान में मानवीय सहायता पहुंचाने में भी मुश्किलें खड़ी हो रही हैं।

गृहयुद्ध

इस पृष्ठभूमि पर संयुक्त राष्ट्र संघ ने वोल्कर पर्थेस को सूड़ान के लिए विशेष दूत घोषित किकया था। सूड़ान का दौरा करके दोनों गुटों से चर्चा करने की सूचना पर्थेस को दी गई थी। इसके अनुसार पर्थेस ने सूड़ान जाने की कोशिश की। लेकिन, सूड़ान की सेना और अर्धसैनिक बल ने पर्थेस को देश में प्रवेश देने से इनकार किया। इसपर गुस्सा हुए पर्थेस ने संयुक्त राष्ट्र संघ के सामने बोलते हुए यह इशारा दिया कि, सूड़ान का संघर्ष जल्द रोका नहीं तो वहां बड़ा गृहयुद्ध शुरू होगा। सूड़ान के दर्फूर की स्थिति काफी खराब हैं और दोनों गुटों द्वारा गिरफ्तारी का सिलसिला और नागरिकों को उत्पीड़ित करना शुरू होने का आरोप पर्थेस ने लगाया।

इसी बीच पिछले कुछ हफ्तों से सूड़ान के सेनाप्रमुख जनरल अल-बुरहान ने रेड सी के क्षेत्र में स्थित बंदरगाह के शह ‘पोर्ट सूड़ान’ में अपनी सेना का मुख्यालय स्थापीत किया है। इस वजह से जनरल बुरहान ने पोर्ट सूड़ान को राजधानी बनाने की गतिविधियां शुरू की है, यह दावा भी किया जा रहा है। लेकिन, सूड़ान की सेना ने इसकी किसी भी तरह से पुष्टि नहीं की है। इसपर गुस्सा व्यक्त करके सूड़ान के अर्धसैनिक बल के प्रमुख जनरल दाग्लो ने खार्तूम में स्वतंत्र समांतर सरकार स्थापीत करने का ऐलान किया। इस वजह से सूड़ान के और टुकड़े होने की संभावना जताई जा रही है। सेनाप्रमुख जनरल बुहरान ने कुछ ही घंटे पहले तुर्की का दौरा करके राष्ट्राध्यक्ष एर्दोगन से मुलाकात की है।

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info