अक्टूबर तक यूक्रेन के जवाबी हमले करने की क्षमता खत्म करें

- रशियन राष्ट्राध्यक्ष का आदेश

मास्को/किव – रशिया पर यूक्रेन के जारी हमलों की तीव्रता बढ़ने के बाद रशिया ने यूक्रेन के ओडेसा शहर पर क्रूज मिसाइलों से धांवा बोल दिया। इस हमले में ओडेसा शहर के बंदरगाह, अनाज़ के भंड़ार और होटल्स को लक्ष्य किया गया। इसी बीच रशिया पर जारी यूक्रेन के हमलों की तीव्रता बढ़ने की स्थिति में रशियन राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने अपने रक्षा मंत्री को अक्टुबर महीना शुरू होने तक यूक्रेन की जवाबी हमले करने की क्षमता खत्म करने के आदेश दिए हैं। इस वजह से आगे के दिनों में यूक्रेन पर रशिया के अब और खतरनाक हमले होने के आसार दिखने लगे हैं।

जवाबी हमले

रशिया ने रविवार की रात यूक्रेन के ओडेसा शहर पर १२ कैलिबर क्रूझ मिसाइल और दो ‘पी-८०० ओनिक्स सुपरसोनिक’ मिसाइलों के हमले किए। यह मिसाईल युद्धपोत और पनडुब्बियों से दागी गई, ऐसा दावा यूक्रेन ने किया है। यह हमला इतना जोरदार था कि, इसमें ओडेशा में अनाज़ का भंड़ारण करने वाली व्यवस्था एवं बंदरगाह का भारी नुकसान हुआ। इस शहर में फिलहाल बंद पड़े होटल्स की इमारतों को भी इस हमले ने नुकसान पहुंचाया है, स्थानिय लोगों ने यह जानकारी साझा की। इस बीच वर्णित हमले में ४ लोक मारे गए हैं और १३ घायल हुए हैं। लेकिन यूक्रेन ने इस हमले को लेकर अलग ही जानकारी साझा की है। इसमें यूक्रेन ने यह दावा किया है कि, रशिया के ड्रोन हमारी यंत्रणाओं ने मार गिराए और साथ ही रशिया ने दागी सभी मिसाइलों को नष्ट किया गया है।

जवाबी हमले

रशिया फिलहाल हमारे हवाई सुरक्षा यंत्रणा को परख रही हैं। इसी के लिए रशिया ने इन हमलों को अंजाम दिया, ऐसा दावा यूक्रेनी सेना के सदर्न कमांड के प्रवक्ता ने किया। इसी बीच अमरीका और नाटो के अन्य सदस्य देशों ने यूक्रेन को प्रदान किए उन्नत हथियार और रक्षा सामान के कारण रशिया पर हो रहे यूक्रेन के हमलों की तीव्रता अधिक बढ़ती दिख रही हैं। इससे रशिया को नुकसान पहुंचने लगा हैं और क्रिमिया पर हुआ यूक्रेनी सेना का हमला एवं रशियन नौसेना के ब्लैक सी फ्लीट पर हुए हमले रशिया को यूक्रेन ने दिए बड़े झटके हैं। इसके बाद आगबबुला हुई रशिया इन हमलों पर तीव्र प्रतिक्रिया देने की उम्मीद हैं।

जवाबी हमले

रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने अक्टुबर महीना शुरू होने तक यूक्रेनी सेना की जवाबी हमले करने की क्षमता खत्म करने के आदेश अपने रक्षा मंत्री को दिए हैं। रक्षा मंत्री सर्जेई शोईगू के साथ हुई चर्चा के दौरान राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने स्पष्ट सूचना की है। उनके इस आदेशों का शीघ्रता से कार्यान्वयन करने के लिए रशियन सेना जल्द ही यूक्रेन पर अधिक भीषण हमले करने के स्पष्ट आसार दिख रहे हैं। इन हमलों के लिए रशिया अपने नवीनतम उन्नत हथियार और मिसाइलों का प्रयोग कर सकती हैं।

रशिया ने यूक्रेन पर हमला करने के लिए अपनी पुरी क्षमता का इस्तेमाल किए बिना इस युद्ध की तीव्रता धीरे धीरे बढ़ाने की नीति अपनाई है। इस वजह से पिछले २० महीनों से शुरू इस युद्ध में रशिया अभी तक अपने पूरे सैन्य सामर्थ्य का इस्तेमाल नहीं कर रही हैं, ऐसे दावे कुछ सामरिक विश्लेषक कर रहे हैं। कुछ रशियन नेताओं ने भी इसका अहसास यूक्रेन और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को कराया था। लेकिन, रशिया के राष्ट्राध्यक्ष ने अपने रक्षा मंत्री को दिया आदेश फैसले को अंजाम देने के स्वरूप का हैं और रशिया आगे यूक्रेन के विरोध में अधिक प्रखरता से अपनी सैन्य ताकत का प्रयोग करने की संभावना नज़र आ रही है। इस वजह से यूक्रेन युद्ध अधिक संहारक हो जाएगा और यूक्रेन के पक्ष में खड़े अमरीका और नाटो के सदस्य देशों को भी इससे झटका लग सकता हैं, ऐसे संकेत भी प्राप्त हो रहे हैं।

English

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info