रशिया के पड़ोसी देश ‘जॉर्जिया’ में ‘कलर रिवोल्युशन’ कराने की अमरीका की कोशिश

- जॉर्जिया की गुप्तचर यंत्रणा का आरोप

तबिलिसी/वॉशिंग्टन – अमरिकी प्रशासन से जुड़ी यंत्रणा जॉर्जिया में ‘कलर रिवोल्युशन’ कराने की कोशिश कर रही हैं, ऐसा सनसनीखेज आरोप जॉर्जियन गुप्तचर यंत्रणा ने लगाया है। अमरिकी विदेश विभाग के ‘यूएस एड’ ने जॉर्जिया की सरकार का तख्तापलट करने की गतिविधियां करने में लगे गुटों को आर्थिक सहायता प्रदान हो रही हैं, ऐसा आरोप जॉर्जिया की सरकार ने लगाया है। इसपर अमरीका की तीव्र प्रतिक्रिया सामने आयी है और जॉर्जिया में शुरू गतिविधियां सिर्फ मानव अधिकार और जनतंत्र से जुड़े उद्देश्यों पर आधारित होने का बयान विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने किया है।

‘कलर रिवोल्युशन’

किसी समय सोवियत युनियन का हिस्सा रहे देशों में वर्ष २००० के बाद हुकूमत का तख्तापलट ने हुई घटनाओं को ‘कलर रिवोल्युशन’ के नाम से जाना जाता है। वर्ष २००३ में जॉर्जिया (रोझ रिवोल्युशन), वर्ष २००४ यूक्रेन (ऑरेंज रिवोल्युशन), वर्ष २००६ किरगिझिस्तान (ट्युलिप रिवोल्युशन) और वर्ष २०१८ में आर्मेनिया (वेल्वेट रिवोल्युशन) इन देशों में प्रदर्शनों के माध्यम से तख्तापलट करवाया गया था। इन सभी प्रदर्शनों के पीछे अमरीका का विदेश विभाग, उससे जुड़ी संगठन, अमरिकी गुप्तचर यंत्रणा सीआईए का हाथ होने के आरोप लगाए जाते हैं। इस पृष्ठभूमि पर जॉर्जिया की यंत्रणा ने लगाए आरोप ध्यान आकषित कर रहे हैं।

‘कलर रिवोल्युशन’

जॉर्जिया में सक्रिय ‘कॅनवास जॉर्जिया’ नामस संगठन ने पिछले महीने आयोजित किए एक समारोह के लिए कुछ सर्बियन नागरिक देश में दाखिल हुए थे। यह लोग सर्बिया के साथ यूरोप के बड़े गुट का हिस्सा हैं और पहले के कुछ ‘रिवोल्युशन्स’ में इनका हाथ देखा गया था। जॉर्जिया में आयोजित कार्यक्रम में भी संबंधित लोगों ने सरकार विरोधी कार्रवाई के लिए मार्गदर्शन करने का आरोप गुप्तचर यंत्रणा ने लगाया है।

‘कलर रिवोल्युशन’

राजधानी तबिलिसी में आयोजित कार्यक्रम यानी सरकार के विरोध में उकसाने की बड़ी गंभीर कोशिश होने का आरोप जॉर्जिया के अंदरुनि रक्षा उप मंत्री अलेक्झांड्रे दाराख्वेलिद्झे ने लगाया। इससे पहले वर्ष २००३ में जॉर्जिया की हुकूमत के विरोध में ‘कलर रिवोल्युशन’ करवाकर तख्तापलट किया गया था। कुछ महीने पहले यूरोप में रशिया समर्थक देश सर्बिया की सरकार ने भी ‘कलर रिवोल्युशन’ के मुद्दे पर पश्चिमी देशों को लक्ष्य किया था।

रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने भी अमरीका के साथ पश्चिमी देशों के विरोध में ‘कलर रिवोल्यूशन’ के मुद्दे पर लगातार आलोचना की है। रशिया में भी इसी तरह की कोशिश होने का दावा उन्होंने किया था। जॉर्जिया एक रशिया का पड़ोसी देश हैं और वर्ष २००८ में रशिया ने इसपर हला किया था। इसके बाद जॉर्जिया से ‘साउथ ऑसेटिया’ और ‘अब्खाझिया’ प्रांत आज़ाद हुए हैं और उन्हें रशिया ने समर्थन प्रदान किया है।

Click below to express your thoughts and views on this news:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info