ईरान के परमाणू कार्यक्रम को जवाब देने के लिए सौदी अरेबिया द्वारा पहले परमाणू रिऍक्टर का कोनशिला समारोह संपन्न

ईरान के परमाणू कार्यक्रम को जवाब देने के लिए सौदी अरेबिया द्वारा पहले परमाणू रिऍक्टर का कोनशिला समारोह संपन्न

रियाध – सौदी अरेबिया के क्राऊन प्रिन्स मोहम्मद बिन सलमान की उपस्थिती में सौदी के पहले परमाणू रिऍक्टर की कोनशिला का समारोह संपन्न हुआ। सौदी अरेबिया की ऊर्जाविषयक मॉंगो की आपूर्ति करने के लिए इस परमाणू रिऍक्टर का इस्तेमाल किया जायेगा, ऐसा ऐलान सौदी के सरकारी माध्यमोंने किया है। पर अगर ईरान परमाणू हथियारों से लेस हुआ तो सौदी पिछे नही रहेगा, ऐसी चेतावनी सौदी अरेबिया के क्राऊन प्रिन्स मोहम्मद ने मे महीने में दिया था। उनके उस चेतावनी के पृष्ठभूमी पर सौदी के इस परमाणू रिऍक्टर को देखा जा रहा है।

पिछले साल सौदी ने अपने स्वतंत्र परमाणु कार्यक्रम पर अमल करने का ऐलान किया था। इंधन पर निर्भर रहे सौदी अर्थव्यवस्था को वैकल्पिक ऊर्जा का इस्तेमाल करना जरुरी है। ऐसा कहते हुए प्रिन्स मोहम्मद ने परमाणू प्रकल्प शुरु करने की बात साफ की थी। इस पृष्ठभूमी पर, सौदी द्वारा १६ परमाणू रिऍक्टर्स का निर्माण करके उसे सक्रिय करने का ऐलान किया गया था। इस में से पहले परमाणू रिऍक्टर के निर्मिती की कोनशिला सोमवार को प्रिन्स मोहम्मद की उपस्थिती में बिठायी गयी।

इंधन तथा गैस पर निर्भरता कम करने के लिए परमाणू ऊर्जा के लिए प्रयास करने का दावा सौदी कर रहा है। सौदी के सरकारी मीडिया ने भी इस परमाणू रिऍक्टर का निर्माण नागरी इस्तेमाल के लिए होगा, ऐसा ऐलान किया है। पर सौदी के इस परमाणू प्रकल्प की निर्मिती के फैसले पर ईरान और कई अंतरराष्ट्रीय माध्यमों द्वारा सवाल खडे किये गये है। इंधन और गैस का बडा भंडार होनेवाले सौदी ने परमाणू प्रकल्प खडा किया तो खाडी देशों में परमाणू स्पर्धा भडक सकती है, ऐसा दावा किया जा रहा है।

पर परमाणू प्रकल्प की निर्मिती सिर्फ ऊर्जा के लिए ही होगी ऐसे प्रिन्स मोहम्मद ने साफ किया है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय नियमों की चौखट में रहते हुए सौदी अपना परमाणू कार्यक्रम पर अमल करेगा, ऐसा सौदी ने बताया है। पर अगर अंतरराष्ट्रीय समुदाय ईरान को परमाणू हथियारों से लेस होने से रोक नही पाया तो सौदी भी खुद की रक्षा के लिए परमाणू हथियारों से सज्ज होगा और उसे कोई रोक नही सकता, ऐसी चेतावनी प्रिन्स मोहम्मद ने दी थी। इस के लिए सौदी द्वारा पाकिस्तान से परमाणू हथियार पाने की तैय्यारी चलने की खबर भी सामने आयी थी। इस वजह से सौदी का यह परमाणू रिऍक्टर खाडी देशों में परमाणू स्पर्धा शुरु होने की चेतावनी सारी दुनिया को दे रहा है। इस के भयावह परिणाम आनेवाले समय में सामने आ सकते है।

 English    मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info