यूक्रैन के राष्ट्राध्यक्ष ने दिया तीसरें विश्‍वयुद्ध का इशारा

यूक्रैन के राष्ट्राध्यक्ष ने दिया तीसरें विश्‍वयुद्ध का इशारा

किव – हम रशिया के राष्ट्राध्यक्ष पुतिन से चर्चा करने के लिए तैयार हैं| लेकिन, यह चर्चा असफल हुई तो तीसरा विश्‍वयुद्ध शुरू हुए बिना नहीं रहेगा, ऐसा इशारा यूक्रैन के राष्ट्राध्यक्ष झेलेन्स्की ने दिया| यूक्रैन के मारिओपोल शहर पर रशिया ने हवाई और तोंप से हमलें जारी रखे हैं और शरण आने का इशारा दिया हैं| लेकिन, यूक्रैन ने रशिया की यह मॉंग ठुकरायी हैं और इसपर यूक्रैन के राष्ट्राध्यक्ष ने ऐसें तीसरें विश्‍वयुद्ध की धमकी दी|

तीसरें विश्‍वयुद्धइस युद्ध के २६ वें दिन युक्रेन के सुमी शहर में अमोनिया का रिसाव होने की खबर प्राप्त हुई थी| इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ हैं| ऐसें में यूक्रैन के अन्य शहरों के साथ ही मारिओपोल शहर पर रशिया ने भीषण हमलें जारी रखे हैैं| रशिया ने दिया हुआ शरण आने का इशारा ठुकराकर यूक्रैन के राष्ट्राध्यक्ष झेलेन्स्की ने रशिया को नई धमकियॉं दी हैं| यूक्रैन चर्चा के लिए तैयार हैं| लेकिन, इस चर्चा मे रशिया के राष्ट्राध्यक्ष पुतिन शामिल हो, यह मॉंग झेलेन्स्की ने रखी| साथ ही यह चर्चा नाकाम हुई तो तीसरा विश्‍व छिड़ जाएगा, यह इशारा भी झेलेन्स्की ने दिया| झेलेन्स्की ने इससे पहले भी पुतिन से सीधी चर्चा करने की मॉंग की थी| लेकिन, रशिया ने इसपर ध्यान नहीं दिया|

यूक्रैन के शहरों पर हमलें करके रशिया निष्पाप नागरिकों को शिकार बना रही हैं, यह आरोप झेेलेन्स्की लगा रहे हैं| अब अमरीका ने भी रशिया ने यूक्रैन में अबतक १,१०० मिसाइल दागी होने का आरोप लगाया| पिछले हफ्ते अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन ने रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन युद्ध अपराधि होने का बयान किया था| इसपर रशिया ने तीव्र प्रतिक्रिया दर्ज़ की हैं और रशिया ने अमरीका के राजदूत को समन्स भी थमाया हैं| राष्ट्राध्यक्ष बायडेन के?ऐसें बयानों से रशिया-अमरीका संबंध पुरी तरह से खंड़ित होंगे, यह इशारा अमरीका के राजदूत को रशिया के विदेश मंत्रालय ने दिया|

इसी बीच यूक्रैन के उत्तर ओर के एक प्रांत में हवाई हमलें करके यूक्रैन के पक्ष में जंग कर रहें १०० से अधिक कान्ट्रैक्ट सैनिकों को रशिया ने ढ़ेर करने का वृत्त हैं| पिछले हफ्ते भी रशिया ने यूक्रैन के लिव शहर में यूक्रैन के लिए जंग कर रहें १८० कान्ट्रैक्ट सैनिकों को मार गिराने का दावा किया था|

English     मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info