भारतीय नौसेना की तैनाती की पाकिस्तान को जरा भी भनक नही – नौसेना का पाकिस्तान के दुष्प्रचार को प्रत्युत्तर

भारतीय नौसेना की तैनाती की पाकिस्तान को जरा भी भनक नही – नौसेना का पाकिस्तान के दुष्प्रचार को प्रत्युत्तर

नई दिल्ली/इस्लामाबाद – भारत की पनडुब्बी पाकिस्तान के समुद्री क्षेत्र में घुंसने की तैयारी में थी। लेकिन, पाकिस्तानी नौसेना ने समय पर उसे खोज निकाला और इस पनडुब्बी को रोका गया। असल में इस पनडुब्बी पर हमला करना आसान था। लेकिन, हमने संयम दिखाया, ऐसा दावा पाकिस्तान की नौसेना ने किया है। लेकिन, भारतीय नौसेना ने पाकिस्तानी नौसेना की इस ‘संयम’ की हवा निकाली है। भारतीय नौसेना ने तैनाती की है, लेकिन, वह कहा पर है, इसकी भनक तक पाकिस्तान को नही है, यह कहकर भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान पर बना दबाव और बढाया है। उसी समय भारतीय नौसेना प्रमुख ने समुद्री मार्ग से देशपर आतंकी हमला हो सकता है, ऐसा कहकर इस हमले के लिए नौसेना तैयार होने की गवाही दी है।

मंगलवार की सुबह पाकिस्तानी नौसेना ने अपना दुष्प्रचार शुरू किया। भारत की पनडुब्बी पाकिस्तान की समुद्री सीमा में घुंसने की कोशिश में थी। लेकिन, समय पर इस पनडुब्बी को खोजने में सफलता मिलने का दावा पाकिस्तान की नौसेना ने किया है। यह पनडुब्बी को निशाना करना संभव था, फिर भी पाकिस्तानी नौसेना ने संयम दिखाया और अंततक भारतीय पनडुब्बी का पीछा किया, ऐसी डिंग पाकिस्तान की नौसेना ने की है। साथ ही पाकिस्तानी नौसेना ने इस संबंधि व्हिडिओ भी सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध किया है। इस व्हिडिओ फुटेज पर दर्ज तारिख और समय ४ मार्च रात ८.३० है।

लेकिन, यह पाकिस्तान के दुष्प्रचार का हिस्सा है, यह कुछ ही घंटों में स्पष्ट हुआ। यह व्हिडिओ वर्ष २०१६ के नवंबर महीने का होने की बात भी स्पष्ट हुई। इस व्हिडिओ पर दर्ज तारिख और समय बदली गई है और इसका पाकिस्तान ने दुष्प्रचार के लिए इस्तेमाल किया है, यह भी स्पष्ट हुआ। भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान के झुट की पोल?खोल करनेवाला निवेदन प्रसिद्ध किया है। पाकिस्तान झुटा प्रचार करके गुमराह करनेवाली जानकारी दे रहा है। भारतीय नौसेना इसका शिकार नही होगी। भारतीय नौसेना की तैनाती की भनक भी पाकिस्तान को नही है। इसके आगे भी भारतीय नौसेना की तैनाती वैसी ही कायम रहेगी, ऐसी चेतावनी इस निवेदन से दी गई है।

इस दौरान, नई दिल्ली में ‘इंडो-पैसिफिक रिजनल डायलॉग’ परिषद में बोलते समय भारत के नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लान्बा इन्होंने भारत में आतंकी कार्रवाई को अंजाम देने के लिए आतंकीयों को तैयार किया जा रहा है और इसके लिए समुद्री मार्ग का इस्तेमाल करने की तैयारी हो रही है, इस बात से?भी उन्होंने सावधान किया। लेकिन, भारतीय नौसेना इसके लिए तैयार है, यह गवाही भी नौसेना प्रमुख ने दी।

इसके पहले भारत की गुप्तचर यंत्रणाओं ने आतंकी संगठन और उनका समर्थन कर रहे पाकिस्तान की ‘आईएसआई’ आतंकियों को समुद्री आतंकवाद का प्रशिक्षण दे रही है, इस बात से अलर्ट किया था। तभी भारत ने पाकिस्तान पर कडी कार्रवाई करने के लिए तैयारी शुरू की है और ऐसे में भारत को आतंकी हमले का झटका देने का षडयंत्र पाकिस्तान कर सकता है। इसी बात की पूर्व सूचना नौसेना प्रमुख दे रहे है।

English   मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info