ब्रिटेन और जर्मनी में बलोचिस्तान का स्वातंत्र्य दिन मनाया गया

ब्रिटेन और जर्मनी में बलोचिस्तान का स्वातंत्र्य दिन मनाया गया

लंदन – १४ अगस्त के दिन पाकिस्तान में स्वातंत्र्य दिन मनाया जा रहा था तभी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ‘बलोचिस्तान’ का मुद्दा चर्चा में रहा| यूरोप में ब्रिटेन एवं जर्मनी में बलोचिस्तान की आजादी के लिए संघर्ष कर रहे गुटों ने प्रदर्शन और बैठकों का आयोजन किया और बलोचिस्तान के मुद्दे पर ध्यान आकर्षित किया| सोशल मीडिया पर भी ‘फ्रि बलोचिस्तान’ और ‘बलोचिस्तान सॉलिडॅरिटी डे’ ऐसे हैशटैग सबसे उपर रहे|

स्वातंत्र्य दिन, प्रदर्शन, बलोचिस्तान सॉलिडॅरिटी डे, स्वतंत्रता दिन, बलोचिस्तान, जर्मनी

पिछले कई दशकों से पाकिस्तान बलोचिस्तान की जनता पर अत्याचार कर रहा है| इन अत्याचारों के विरोध में स्थानिय जनता का संघर्ष शुरू है| पिछले कुछ वर्षों में इस संघर्ष की चर्चा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बडे जोरों से शुरू हुई है और संयुक्त राष्ट्रसंघटन समेत कई प्रमुख संगठनों ने इस पर ध्यान दिया है| बलोचिस्तान की आजादी के लिए संघर्ष कर रहे गुटों ने भी दुनिया के प्रमुख देशों में पाकिस्तानी हुकूमत से हो रहे अत्याचारों की जानकारी रखनी शुरू की है|

इसी मुहीम के तहेत १४ अगस्त के दिन बलोचिस्तान का मुद्दा जागतिक स्तर पर उपस्थित करने के लिए आक्रामक मुहीम शुरू की गई| इसमें १४ अगस्त यह दिन पाकिस्तान का स्वतंत्रता दिन के तौर पर मनाया जा रहा है, फिर बलोचिनस्तान यह पाकिस्तान का हिस्सा नही है, इस पर ज्यादा जोर दिया गया| लंदन एवं जर्मनी में प्रदर्शनकारियों ने बलोचिस्तान इज नॉट पाकिस्तान, यह पोस्टर लगाए|

लंदन में फ्री बलोचिस्तान मुव्हमेंट ने कार्यक्रमों का आयोजन किया था| इसमें बलोचिस्तान के लिए सक्रिय कई गुट और संबंधितों को एक ही जगह पर बुलाया गया था|

English मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info