तुर्की के साथ बने तनाव की पृष्ठभूमि पर ग्रीस की नौसेना ने किया ‘अलर्ट’ का ऐलान – ‘एजियन सी’ में युद्धपोत की तैनाती

तुर्की के साथ बने तनाव की पृष्ठभूमि पर ग्रीस की नौसेना ने किया ‘अलर्ट’ का ऐलान – ‘एजियन सी’ में युद्धपोत की तैनाती

अथेन्स/अंकारा – तुर्की का जहाज़ ग्रीक द्विप के तटीय क्षेत्र से महज १४ किलोमीटर दूरी पर पहुँचा है और ऐसे में ग्रीस की नौसेना ने तुरंत ‘अलर्ट’ जारी किया है। ‘एजियन सी’ में स्थित ग्रीक द्विप की सुरक्षा के लिए संरक्षक दिवार बनाई गई है, यह जानकारी ग्रीस के रक्षा मंत्रालय ने साझा की। ग्रीस ने अपने ६० युद्धपोत और जहाज़ तुर्की की गतिविधियों पर नज़र रखने के लिए तैनात करने की बात भी सामने आयी है। इस वजह से अगले कुछ दिनों में ग्रीस और तुर्की के बीच संघर्ष की चिंगारी भड़कने के संकेत प्राप्त हो रहे हैं।

अगस्त महीने में तुर्की ने ‘नैवैटेक्स अलर्ट’ जारी करके अपना ‘ओरूक रेईस’ नामक ‘रिसर्च शिप’ दो जहाज़ों के साथ भूमध्य समुद्री क्षेत्र में अनुसंधान का कार्य करने के लिए रवाना किया था। भूमध्य समुद्र की शांति और स्थिरता को खतरा पहुँचानेवाली अवैध गतिविधियां तुर्की तुरंत रोक दे, यह इशारा ग्रीस ने दिया था। अमरीका के साथ यूरोपिय महासंघ एवं नाटो ने भी तुर्की की गतिविधियों पर नाराज़गी व्यक्त की थी। अमरीका और यूरोप ने ग्रीस का समर्थन करके तुर्की पर दबाव डालना शुरू किया था। इस वजह से बीते महीने में तुर्की ने अपना जहाज़ भूमध्य समुद्री क्षेत्र से वापिस बुलाकर ग्रीस के साथ चर्चा शुरू की थी।

लेकिन, बीते सप्ताह में तुर्की ने दुबारा अपने जहाज़ भेजकर उकसानेवाली हरकत की हुई दिख रही है। तुर्की की नौसेना ने ‘नैव्हटेक्स अलर्ट’ जारी करके ‘ओरूक रेईस’ नामक ‘रिसर्च शिप’, ‘अतामान’ और ‘सेंगीज हान’ नामक दो जहाजों के साथ ग्रीस के कैस्टेलोरिज़ो द्विप के करीब रवाना किए थे। यह तीनों जहाज़ २२ अक्तुबर तक इस क्षेत्र में सक्रिय रहेंगे, यह कहा गया था। अब तुर्की ने यह मुहिम २७ अक्तुबर तक विस्तारीत करने का ऐलान किया है।

तुर्की की इन गतिविधियों की वजह से ग्रीस ने अपनी गतिविधियां तेज़ की हैं। बुधवार के दिन ग्रीस ने सायप्रस और इजिप्ट के साथ बैठक करके तुर्की पर जोरदार आलोचना की है। तुर्की अपनी गतिविधियां बंद करके समुद्री सीमा से संबंधित बातचीत करने के लिए दिया हुआ प्रस्ताव स्वीकार करे, यह इशारा इन तीनों देशों ने जारी किए संयुक्त निवेदन में दिया गया है। इसके साथ ही ग्रीस की नौसेना ने ‘कोड़ ऑरेंज अलर्ट’ जारी करके अपने युद्धपोतों को तुर्की के करीबी क्षेत्र में रवाना किया है। कैस्टेलॉरिज़ो और नज़दीकी ग्रीक द्विपों के निकट सुरक्षा का घेरा तैयार करने के आदेश ग्रीक युद्धपोतों को दिया गया है। इन द्विपों के करीब तुर्की की कोई भी कार्रवाई रोकने के आदेश भी दिए गए हैं। तुर्की ने अपनी रिसर्च शिप के साथ युद्धपोत और पनडुब्बी भेजने की बात सामने आने से यह सावधानी बरती जा रही है, यह बात ग्रीक अधिकारी ने स्पष्ट की।

तुर्की की विस्तारवादी हरकतें और इस पर ग्रीस ने आक्रामक तैनाती करके दिए हुए जवाब की वजह से भूमध्य समुद्र में बना तनाव युद्ध में तब्दील होने के आसार बढ़ गए हैं। ग्रीस और तुर्की दोनों नाटो के सदस्य देश होने से इस संभावित संघर्ष से स्थिति अधिक जटिल होगी, यह संकेत प्राप्त हो रहे हैं।

English      मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info