परमाणु हथियारों की संख्या बढ़ाने के लिए चीन ने शुरू किए खुफिया प्लांट्स – अमरीका का दावा

परमाणु हथियारों की संख्या बढ़ाने के लिए चीन ने शुरू किए खुफिया प्लांट्स – अमरीका का दावा

वॉशिंग्टन – अमरीका के साथ संघर्ष शुरू होने के संकेत प्राप्त होने के साथ ही, चीन अपने परमाणु हथियारों की संख्या बढ़ाने के लिए छुपी कोशिश में जुटा होने की जानकारी सामने आयी है। बीते महीने में ही अमरीका ने नाटो के सहयोगी देशों को इससे संबंधित जानकारी प्रदान की है, ऐसा दावा ‘द वॉशिंग्टन टाईम्स’ ने किया है। चीन ने अपने तीन प्लांट्स में परमाणु हथियारों के लिए आवश्‍यक युरेनियम और प्लुटोनियम का खुफिया पद्धति से उत्पादन शुरू किया है, ऐसी चेतावनी अमरिकी यंत्रणा ने दी है। चीन के पास फिलहाल २०० से ३०० परमाणु हथियार हैं और इन हथियारों की संख्या १,००० तक बढ़ाने की माँग चीन के कुछ विश्‍लेषकों ने की थी।

खुफिया प्लांट्स

अमरिकी यंत्रणा ने बीते महीने में ही, नाटो के सामने चीन के खुफिया प्लांट्स की सैटेलाईट से प्राप्त फोटो रखीं थीं। इनमें जिऊकुआन, मिआनयांग और लेशन स्थित प्लांट्स का समावेश है। इन तीनों प्लांट्स में चीन ने परमाणु हथियारों के लिए आवश्यक युरेनियम और प्लुटोनियम का उत्पादन खुफिया पद्धति से जारी रखा है। वर्ष २०१७ में प्रसिद्ध हुई एक रिपोर्ट में, चीन ने वर्ष १९८७ में युरेनियम और १९९१ में प्लुटोनियम के उत्पादन बंद करने की जानकारी प्रदान की थी। इसके बावजूद चीन ने परमाणु हथियारों के लिए आवश्‍यक युरेनियम और प्लुटोनियम का निर्माण गुप्त तरीके से जारी रखने की बात, अमरीका के दावे से उजागर हो रही है। चीन ने यह जानकारी एवं अपने बेड़े में मौजूद परमाणु हथियारों की पुख्ता जानकारी कभी भी सार्वजनिक नहीं की है, इस ओर भी अमरिकी अधिकारी ने ग़ौर फ़रमाया है।

खुफिया प्लांट्स

चीन ने अपने परमाणु परीक्षण के ठिकाने का भी बड़ी मात्रा में विस्तार किया है। वहाँ पर चीन ने गुप्त तरीके से परमाणु परीक्षण किया है, यह बात भी अमरीका ने अपनी पहले की रिपोर्ट में कही थी। बीते दशक में चीन के लष्करी संचलन में भी, नए परमाणु हथियारों की संख्या बढ़ी होने की बात नाटो को प्रदान की गई जानकारी मे कही गई है।

दो महीनें पहले अमरीका के रक्षा विभाग ने ‘मिलिटरी ॲण्ड सिक्युरिटी डेव्हलपमेंट इन्व्हॉल्विंग द पिपल्स रिपब्लिक ऑफ चायना २०२०’ नामक रिपोर्ट जारी की थी। इसमें, अमरीका और रशिया की तरह ‘न्युक्लियर ट्रायड’ की क्षमता प्राप्त करने के लिए चीन जोरदार कोशिश कर रहा है और अगले दशक तक चीन के परमाणु हथियारों की संख्या दोगुनी से भी अधिक होगी, यह चेतावनी दी गयी थी। मई महीने में चीन के एक प्रमुख समाचार पत्र ने, अमरीका की सामरिक महत्वाकांक्षा को रोकने के लिए चीन को कम से कम हज़ार परमाणु हथियारों से सज्जित होना होगा, यह माँग की थी।

English        मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info