शांति चाहते हैं, तो युद्ध के लिए तैयार रहें – यूरोपिय महासंघ के साथ हुए विवाद के बाद रशियन विदेशमंत्री का देशवासियों को संदेश

शांति चाहते हैं, तो युद्ध के लिए तैयार रहें – यूरोपिय महासंघ के साथ हुए विवाद के बाद रशियन विदेशमंत्री का देशवासियों को संदेश

शांति, युद्ध का विकल्प, सर्जेई लैवरोव, युरोपिय महासंघ, तनाव, रशिया, आयर्लैंड़, TWW, Third World War

मास्को/ब्रुसेल्स – ऐलेक्सी नैवेल्नी पर हुई कार्रवाई के मुद्दे पर रशिया पर नए प्रतिबंध लगाने की तैयारी यूरोपिय महासंघ जुटा रहा है। इस संभावित कार्रवाई पर रशिया ने तीव्र प्रतिक्रिया दर्ज़ की है और शांति कायम रखने के लिए रशिया युद्ध का विकल्प भी इस्तेमाल कर सकती है, ऐसी सख्त चेतावनी विदेशमंत्री सर्जेई लैवरोव ने दी है। इस दौरान लैवरोव ने रशिया यूरोपिय महासंघ के साथ जारी संबंध पूरी तरह से तोड़ सकती है, ऐसी धमकी भी दी है। इस वजह से रशिया और यूरोपिय महासंघ में तनाव काफी हद तक बिगड़ने के संकेत प्राप्त हो रहे हैं।

रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन के कड़े विरोधी ऐलेक्सी नैवेल्नी को गिरफ्तार करके जेल में बंद किया गया है। इसके विरोध में नैवेल्नी के समर्थकों ने व्यापक प्रदर्शन शुरू किए हैं और लगातार तीन हफ्तों से रशिया के अलग अलग शहरों में यह प्रदर्शन हो रहे हैं। अमरीका और यूरोपिय देशों ने नैवेल्नी की रिहाई की माँग की है और इसके लिए दबाव बनाने के लिए प्रतिबंध लगाने का इशारा दिया है। इस पर रशिया की तीव्र प्रतिक्रिया प्राप्त हुई है।

शांति, युद्ध का विकल्प, सर्जेई लैवरोव, युरोपिय महासंघ, तनाव, रशिया, आयर्लैंड़, TWW, Third World War

यूरोपिय महासंघ रशिया पर नए प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहा है। ऐसा होने पर रशिया महासंघ के साथ जारी संबंध तोड़ने का कदम भी उठा सकती है। यूरोपिय महासंघ ने पहले भी रशिया पर प्रतिबंध लगाए हैं और नए प्रतिबंधों की वजह से रशिया की अर्थव्यवस्था के लिए खतरा निर्माण हो सकता है। रशिया को विश्‍व से अलग होने की इच्छा नहीं है। लेकिन, आवश्‍यकता पड़ने पर रशिया ने उसकी भी तैयारी रखी है। शांति चाहते हैं, तो युद्ध के लिए तैयार रहना ही होगा’, यह इशारा भी विदेशमंत्री लैवरोव ने दिया है।

शांति, युद्ध का विकल्प, सर्जेई लैवरोव, युरोपिय महासंघ, तनाव, रशिया, आयर्लैंड़, TWW, Third World War

यूरोपिय महासंघ के विदेश प्रमुख जोसेप बॉरेल ने कुछ दिन पहले ही रशिया का दौरा किया था। लेकिन, इससे संबंधों में सुधार होने के बजाय अधिक बिगड़ने की बात सामने आ रही है। मंगलवार के दिन बॉरेल ने यह इशारा दिया कि, रशिया पर प्रतिबंध लगाने के लिए हम स्वयं ही पहल करेंगे। साथ ही रशियन यंत्रणाओं को यूरोप के साथ संबंधों में सुधार की इच्छा ना होने का आरोप भी उन्होंने लगाय। हम जल्द ही रशिया के विरोध में प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव रखेंगे, यह बयान भी बॉरेल ने किया। अमरीका के विदेशमंत्री एंथनी ब्लिंकन ने भी नैवेल्नी मामले में रशिया पर सख्त प्रतिबंध लगाने के संकेत दिए हैं।

इसी बीच, यूरोपिय संसद में आयर्लैंड़ के सांसद क्लेर डैली ने रशिया विरोधी कार्रवाई के मुद्दे पर महासंघ को तीखे बोल सुनाए हैं। भूराजकीय कारणों से यूरोपिय महासंघ रशिया को शत्रु बनने के लिए मज़बूर कर रहा है, यह दावा डैली ने किया। महासंघ की ‘रशिया फोबिक’ नीति की भी उन्होंने आलोचना की। रशिया के विरोध में एक और अन्यों के विरोध में दूसरी नीति अपनाने का दोगलापन कर रहा महासंघ जनतंत्र के मुद्दे पर पाठ ना पढ़ाएँ, यह इशारा भी आयर्लैंड़ के सांसद ने दिया है।

English   मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info