डोन्बास में युद्ध भड़का, तो युक्रेन के सर्वनाश की रशिया की धमकी

डोन्बास में युद्ध भड़का, तो युक्रेन के सर्वनाश की रशिया की धमकी

डोन्बास, रशिया की धमकी, सर्जेई लॅव्हरोव्ह, रशियन लष्कर, युद्ध, युक्रेन, रशिया, राष्ट्राध्यक्ष बायडेन, TWW, Third World War

मॉस्को – डोन्बास क्षेत्र में नया युद्ध शुरू करने की कोशिश करनेवाले घटक युक्रेन के विनाश के लिए कारणीभूत साबित होंगे, ऐसी सनसनीखेज चेतावनी रशिया के विदेश मंत्री ने दी है। पश्चिमी देश युक्रेन को नये संघर्ष के लिए उकसा रहे होने का आरोप भी विदेश मंत्री सर्जेई लॅव्हरोव्ह ने किया। पिछले ही हफ्ते डोन्बास में हुए संघर्ष में युक्रेन के चार जवानों की मृत्यु होने की जानकारी लष्कर ने दी थी। वहीं, दूसरी ओर रशियन लष्करी अभ्यास के बहाने पूर्वीय युक्रेन के नजदीक बड़े पैमाने पर लष्कर को इकट्ठा कर रहा होने के दावे पश्चिमी माध्यमों में किए गए थे। इस पृष्ठभूमि पर, रशियन विदेश मंत्री ने दी ठेंठ चेतावनी गौरतलब साबित होती है।

डोन्बास, रशिया की धमकी, सर्जेई लॅव्हरोव्ह, रशियन लष्कर, युद्ध, युक्रेन, रशिया, राष्ट्राध्यक्ष बायडेन, TWW, Third World War

पिछले हफ्ते अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन ने युक्रेन के मुद्दे पर रशिया को चेतावनी दी थी। ‘सन २०१४ में रशिया ने युक्रेन का भूभाग होनेवाले क्रिमिआ को हथियाया था। इसे अमरीका कभी भी मान्यता नहीं देगी। अपना सहयोगी देश होनेवाले युक्रेन के पीछे अमेरिका डटकर खड़ी रहेगी’, ऐसा अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने जताया था। इसके बाद अमरीका के रक्षा विभाग ने, रशियन रक्षा बलों की युरोप तथा युक्रेन के नजदीकी भाग में गतिविधियाँ बढ़ी होने का दावा करके, युरोपिअन कमांड को ‘हायेस्ट ऍलर्ट’ जारी किया था।

इस पृष्ठभूमि पर रशियन विदेश मंत्री ने आक्रमक चेतावनी देकर, रशिया पीछे हटनेवाला ना होने के संकेत दिए हैं। ‘प्रसार माध्यमों में अलग-अलग खबरें तथा दावे जारी हो रहे हैं। डोन्बास में युद्ध खेलने के लिए कार्रवाई की, तो उसके क्या परिणाम हो सकते हैं, इसका संबंधित लष्कर को उचित एहसास होगा। लष्कर को युद्ध छेड़ने के लिए राजनीतिक नेता मजबूर नहीं करेंगे, ऐसी मुझे उम्मीद है। युक्रेन के राजनीतिक नेताओं को अमरीका और मित्र देश उकसा रहे हैं। डोन्बास ने युद्ध छेड़ने की तैयारी करनेवाले यह ध्यान में रखें कि उनकी ऐसी कृति युक्रेन का विनाश करवा सकती है’, ऐसा लॅव्हरोव्ह ने डटकर कहा।

डोन्बास, रशिया की धमकी, सर्जेई लॅव्हरोव्ह, रशियन लष्कर, युद्ध, युक्रेन, रशिया, राष्ट्राध्यक्ष बायडेन, TWW, Third World War

रशिया द्वारा युक्रेन के नजदीकी क्षेत्र में लष्करी अभ्यास की तैयारी जारी है। उसके लिए बड़े पैमाने पर लष्कर इकट्ठा किया जा रहे होने की खबर प्रसारमाध्यमों में जारी हुई है। रशिया की इस लष्करी तैयारी पर युक्रेन से तीव्र प्रतिक्रिया आई है। युक्रेन की संसद में इस संदर्भ में प्रस्ताव भी पारित हुआ होकर उसमें, रशिया डोन्बास में की अपनी तैनाती तुरंत हटाएँ, ऐसी चेतावनी दी गई है। युक्रेन के नेताओं ने, रशिया संघर्ष बंदी के लिए तैयार ना होने का आरोप भी किया है।

पिछले कुछ दिनों में रशिया और पश्चिमी देशों के संबंध बिगड़े होकर, रशिया ने भी इस बात की स्पष्ट रूप में पुष्टि की है। युक्रेन में यदि संघर्ष शुरू हुआ, तो रशिया और पश्चिमी देशों के बीच का तनाव अधिक ही बिगड़ने का डर विश्लेषकों द्वारा व्यक्त किया जा रहा है।

English    मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info