रशिया के साथ तनाव की पृष्ठभूमी पर अमेरीका दुसरी फ्लीट सक्रीय करेगा

रशिया के साथ तनाव की पृष्ठभूमी पर अमेरीका दुसरी फ्लीट सक्रीय करेगा

वॉशिंग्टन – अमेरीका के रक्षा मुख्यालय ‘पेंटॅगॉन’ने रशियन नौसेना से बढ़ती चुनौती की पृष्ठभूमी पर उत्तरी अटलांटिक महासागरी में अपने दुसरी फ्लीट को फिरसे सक्रीय करने की घोषणा की| इसके लिए अमेरीका ने तुरन्त अढाई सौ जवानों को तैनात करने की योजना तैयार की है| अमेरीकी नौसेना के ‘ऑपरेशन्स प्रमुख’ ऍडमिरल जॉन रीचर्डसन ने यह जानकारी दी|

उत्तरी अटलांटिक महासागरी क्षेत्र की रतवाही करनेवाली ‘दुसरी फ्लीट’ को सेवामुक्त करने का फैसला वर्ष २०११ में भूतपूर्व राष्ट्राध्यक्ष ओबामा की कार्यकाल में लिया गया था| तत्कालिन रक्षा मंत्री रॉबर्ट गेट्स ने इस संबंध के आदेश दिए थे| इसके बाद अगले आठ वर्षों तक उत्तरी अटलांटिक क्षेत्र की रतवाही की जिम्मेदारी अमेरीकी नौसेना के युद्धपोतों पर थी| विमान वाहक युद्धपोत और विध्वंसकों के बेड़े को इस जिम्मेदारी से दूर रखा गया था|

लेकिन ऍडमिरल रीचर्डसन ने घोषणा की है कि, अमेरीका की सुरक्षा को मिल रहीं चुनौतीयां ध्यान में रखते हुए महासत्ताओं की स्पर्धा का समय फिरसे उदय हो रहा है| इस स्थिती में अमेरीका के पूर्वीय तटीयसीमा की सुरक्षा के लिए दुसरी फ्लीट सक्रीय करना और युद्धपोत, लड़ाकू विमान, मरीन्स को तैनात करने की आवश्यकता है| आने वाले १ जुलाई से दुसरी फ्लीट को तैनात किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी नौसेना के ११ अधिकारीयों पर होगी, ऐसी जानकारी रीचर्डसन ने दी|

दुसरी फ्लीट का प्रमुख बेस नॉरफ्लॉक में पहले की तरह होगा| इस फ्लीट में विमान वाहक युद्धपोत होगी क्या, यह स्पष्ट नहीं हुआ है| लेकिन मध्य और लॅटीन अमेरीका की सैनिकी कार्रवाई की जिम्मेदारी इस फ्लीट पर होगी| आनेवाले समय में इस फ्लीट की क्षमता को बढ़ा दिया जाएगा, ऐसे संकेत पेंटॅगॉन के अधिकारी ने दिए| दुसरी फ्लीट के सक्रीय होने से यूरोप स्थित अमेरीका की फ्लीट का बोजा कम होगा, ऐसा दावा अमेरीकी नौसेना के अधिकारी कर रहे है| दो साल पहले यूरोप में अमेरीकी कमांड प्रमुख ने रशिया साथही चीन और ईरानी नौसेना के बढ़ती गतिविधियों का ब्योरा देते हुए दुसरी फ्लीट को जरूरत जताई थी|

इसी दौरान जनवरी महिने में रक्षा मंत्री जेम्स मॅटिस ने कहा था की, रशिया और चीन से बढ़ते हुई चुनौतीयों की पृष्ठभूमी पर अमेरीकी नौसेना की क्षमता बढ़ानी चाहिए| अमेरीका को अपने समुद्री ताकद को टिकाने के लिए नौसेना को बढ़ाना अवर दोस्त राष्ट्रों के साथ सहयोग व्यापक करना चाहिए, ऐसा मॅटिस ने कहा था| साथही राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरीकी नौसेना में युद्धपोत और पनडुब्बीयों की संख्या बढ़ाने की घोषणा की थी|

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info/status/993396875700027392
https://www.facebook.com/WW3Info/posts/391011541307336