अमरीकी राष्ट्राध्यक्ष की हत्या का षड्यंत्र उजागर – अमरिका के चैनल की जानकारी

अमरीकी राष्ट्राध्यक्ष की हत्या का षड्यंत्र उजागर – अमरिका के चैनल की जानकारी

वाशिंगटन – आक्रामक धारणाओं की वजह से देश के अंतर्गत तथा अंतरराष्ट्रीय आलोचना का लक्ष्य होनेवाले अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प इनके हत्या का षड्यंत्र भेदने की जानकारी सामने आ रही है। राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प पिछले वर्ष फिलीपाइन्स के दौरे पर होने के समय आयएस के आतंकवादियों ने यह षड्यंत्र रचा था और अमरीकी राज्य के सीक्रेट सर्विस द्वारा यह षड्यंत्र उजागए किए जाने की वजह से ट्रम्प पर होने वाला ख़तरा टला है, ऐसा दावा अमरिका के प्रख्यात चैनल ने किया है। पिछले वर्ष अमरिका में भी राष्ट्राध्यक्ष के हत्या का षड्यंत्र रचने की जानकारी सामने आ रही थी। तथा राष्ट्राध्यक्ष की जान को खतरा होने के कारण  उनके लिए प्रार्थना करने का आवाहन इससे पहले भी अमरिका में धर्म उपदेशकों ने किया था।

अमरिकी चैनल ने हालही में प्रसिद्ध किए डॉक्यूमेंट्री में राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प इनकी जान को खतरा और उनके सुरक्षा रक्षक कर रहे कामकाज की जानकारी दी है। इसमें पिछले वर्ष नवंबर महीने में फिलिपाईन्स की राजधानी मनीला में आग्नेय आशियाई देशों के आसियान की बैठक में षड्यंत्र का उल्लेख किया गया था। इस बैठक के लिए विशेष अतिथि के तौर पर ट्रम्प उपस्थित थे।

इस बैठक के लिए फिलिपाईन्स को रवाना होने से पहले राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प इनके सुरक्षा रक्षक ने संभावित खतरे को ढूंढ़ निकाला था। उस समय सोशल मीडिया पर ‘ली हार्वे ओसवाल्ड’ नामक व्यक्ति का बनावटी अकाउंट बरामद हुआ था। इस बनावटी ओसवाल्ड के अकाउंट से राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प इनकी जान को खतरा होने की बात स्पष्ट हुई थी। तथा वह व्यक्ति आयएस से संबंधित होने की जानकारी अमरिका के सुरक्षा रक्षक से मिली थी। ली हार्वे ओसवाल्ड यह अमरिका के भूतपूर्व राष्ट्रपति केनडी का हत्यारा था। इसकी वजह से ओसवाल्ड के नाम से बने बनावटी अकाउंट से अमरिकी सुरक्षा यंत्रणा का संदेह बढ़ा और उसकी जांच की गई थी।

राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प जिस होटल में ठहरे थे, उसके नजदीकी होटल में संबंधित आतंकवादी और उसके साथी छिपकर बैठने की बात स्पष्ट होनेपर, अमरिकी सुरक्षा यंत्रणा एवं फिलिपाईन्स के पुलिसों ने आतंकवादियों को कब्जे में लिया था। अमरिकी सुरक्षा रक्षक की सतर्कता की वजह से राष्ट्राध्यक्ष इनके जान का खतरा टला, ऐसा इस जानकारी डॉक्यूमेंट्री में कहा गया है। इस कारवाई में शामिल होने वाले स्पेशल एजेंट रैगन ने यह जानकारी दी है। इस कारवाई में फिलिपाईन्स की सुरक्षा यंत्रणा द्वारा काफी सहायता मिलने की बात रैगन स्पष्ट की है।

अमरिकी राष्ट्रध्यक्ष के  हत्या के षड्यंत्र के बारे में जानकारी सुरक्षा यंत्रणा ने उजागर नहीं की थी। पर अमरिकी चैनल के इस डॉक्यूमेंट्री की वजह से वर्ष भर पहले राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प पर किए जाने वाले हत्या का षड्यंत्र दुनिया के सामने आने से मीडिया द्वारा जोरदार चर्चा होने लगी है। ट्रम्प को सत्ता पर आकर २ वर्ष पूर्ण नहीं हुए हैं। इस कालखंड में उनकी हत्या की दो कोशिशें उजागर हुई हैं और वे मीडिया के सामने आई हैं। इसकी वजह से इनकी जान को भारी खतरा है, ऐसा दावा अमरीकन एवं पाश्च्मिमात्य मीडिया द्वारा किया जा रहा है।

English  मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info