अमरिका के प्रतिबंध ठुकराकर ईरान ‘अराक’ परमाणु केंद्र शुरू करने की तैयारी में

अमरिका के प्रतिबंध ठुकराकर ईरान ‘अराक’ परमाणु केंद्र शुरू करने की तैयारी में

तेहरान – ईरान के राष्ट्राध्यक्ष हसन रोहानी ने पश्‍चिमी देशों को दी हुई धमकियां सच्चाई में उतारनी शुरू की है| इससे पहले अमरिका ने लगाए प्रतिबंधों का निषेध व्यक्त करके ईरान ने परमाणु केंद्र में संवर्धित युरेनियम का भंडार तय मर्यादा से अधिक करने की धमकी ईरान ने सच्चाई में उतारी है| इसके अलावा जल्द ही ‘अराक’ में काफी संवेदनशील परमाणु केंद्र पहले जैसा कार्यान्वित करने का ऐलान करके राष्ट्राध्यक्ष हसन रोहानी ने पश्‍चिमी देशों को दी हुई दुसरी धमकी भी सच्चाई में उतारी है| ईरान के साथ किया एटमी समझौता बचाने के लिए यूरोपिय देश वियन्ना में बैठक करने की शीघ्रता में है और ऐसे में ही ईरान ने ‘अराक’ का निर्णय करके पश्‍चिमी देशों को इशारा दिया है|

परमाणु केंद्र, कार्यान्वित करने का ऐलान, अराक, हसन रोहानी, न्युक्लिअर रिएक्टर, ईरान, अमरिका, इस्रायल ईरान के परमाणु उर्जा आयोग के प्रमुख अली अकबर सालेही ने रविवार के दिन संसद को दी हुई जानकारी में ‘अराक’ एटमी केंद्र शुरू करने का ऐलान किया| ‘हेवी वॉटर न्युक्लिअर रिएक्टर’ की तकनीक पर आधारित अराक केंद्र कार्यान्वित करके ईरान ने यूरोपिय देशों पर दबाव बढाया है| साथ ही अमरिका, इस्रायल को भी धमकाया है, यह दावा इस्रायली माध्यम कर रहे है| ‘हेवी वॉटर’ परमाणु केंद्र कार्यान्वित करने से ईरान को ‘प्युटोनियम’ का निर्माण करना संभव होगा| इसी प्लुटोनियम का इस्तेमाल परमाणु बम बनाने के लिए होता है| इस वजह से अराक परमाणु केंद्र संबंधी ईरान ने किया हुआ निर्णय अहम संकेत देनेवाला है, यह कहा जा रहा है|

ईरान का अराक परमाणु केंद्र हमेशा चर्चा का विषय रहा है| इसी परमाणु केंद्र में ईरान एटमी बम का निर्माण कर रहा है, यह आरोप इस्रायल कर रहा है| ऐसे में ईरान ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु उर्जा आयोग के निरिक्षकों को कभी भी अराक परमाणु केंद्र में जाने की मंजूरी नही दी थी| इस वजह से ‘अराक’ को लेकर कई सवाल खडे हुए थे|

वर्ष २०१५ में पश्‍चिमी देशों के साथ हुए समझौते में भी अराक के केंद्र में जारी अनुसंधान पूरी तरह से बंद करने की शर्त पश्‍चिमी देशों ने रखी थी| लेकिन, पश्‍चिमी देशों की मांग ठुकराकर ईरान ने अराक में गुप्त रूप से अनुसंधान जारी रखा है, यह आरोप इस्रायल ने किया था|

इस तरह ईरान ने दुबारा ‘अराक’ कार्यान्वित करने का ऐलान करके परमाणु बम के निर्माण करने की दिशा में कदम बढाया है, यह दावा इस्रायली समाचार पत्र कर रहे है| लेकिन, कुछ भी हो ईरान को परमाणु बम प्राप्त होने नही देंगे, यह ऐलान अमरिका और इस्रायल ने किया है|

English      मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info