अगले वर्ष सोने के दामों में २० प्रतिशत उछाल होने के संकेत – वर्ष २०१९ में १५ प्रतिशत बढोतरी

अगले वर्ष सोने के दामों में २० प्रतिशत उछाल होने के संकेत – वर्ष २०१९ में १५ प्रतिशत बढोतरी

हॉंगकॉंग – वर्तमान २०१९ में दामों में १५ प्रतिशत उछाल दिखाई देने के बाद अगले वर्ष सोने के दामों में २० प्रतिशत बढोतरी होने की संभावना विश्‍लेषक एवं आर्थिक विशेषज्ञों ने व्यक्त की है| फिलहाल वर्तमान वर्ष में सोने के दामों में इस दशक का सबसे अधिक उछाल दर्ज हुआ है| अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बने तनाव और दुनियाभर के सेंट्रल बैंकों ने लगातार घटाए ब्याजदर सोने के दामों में देखे गए इस उछाल का कारण साबित होने की ओर विश्‍लेषकों ने ध्यान आकर्षित किया है|

पिछले वर्ष से अमरिका और चीन इन दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में व्यापार युद्ध हो रहा है| यह व्यापार युद्ध खतम करने के लिए दोनों देशों ने प्राथमिक समझौता किया है फिर भी इस समझौते पर अभी अमल शुरू नही हुआ है| इस कारण अंतरराष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में देखी जा रही अनिश्‍चितता अभी भी बरकरार है| ऐसे में ब्रिटेन ने यूरोपिय महासंघ से अलग होने का निर्णय किया है| फिर, इस यह प्रक्रिया अभी पुरी नही हुई है| खाडी देशों में भी कडा संघर्ष जारी है और हॉंगकॉंग में हो रहे प्रदर्शन जागतिक स्तर पर देखी जा रही आर्थिक अस्थिरता बढाने के लिए और भी बल दे रहे है|

इस अस्थिरता का असर अंतरराष्ट्रीय अर्थव्यवस्था पर हो रहा है और सेंट्रल बैंकों ने सावधानी बरतने पर ध्यान दिया है| इसी स्थिति में ब्याजदरों में लगातार कटौती हो रही है और सोने की खरीद भी बढाई गई है| इससे सोने की मांग लगातार बढ रही है और सोने के दामों में हो रही बढोतरी का यह भी एक प्रमुख कारण साबित होने का दावा विश्‍लेषक कर रहे है| ‘एएक्सआय ट्रेडर’ कंपनी के विश्‍लेषक स्टिफन इनेस ने वर्ष २०२० में सोने के दाम प्रति औंस २,७७४ डॉलर्स तक जा पहुंचेंगे, यह दावा किया है|

इससे पहले वर्ष २०११ में सोने के दाम उछल कर प्रति औंस १,८९५ डॉलर्स तक जा पहुंचे थे| अगले वर्ष इस स्तर तक सोने के दाम पहुंचने के अभी संकेत प्राप्त नही हुए है| पर, अगले वर्ष सोने के दामों में २० प्रतिशत बढोतरी दर्ज होगी, यह अंदाजा इनेस ने व्यक्त किया है| हॉंगकॉंग के विश्‍लेषक जोशुआ रॉटबर्ट ने अगले वर्ष यानी २०२० में सोने के दाम औसतन १० प्रतिशत बढोतरी के साथ प्रति औंस १,६०० डॉलर्स के नजदिक रहने के संभावना व्यक्त की है|

वर्तमान में सोने के दाम प्रति औंस १,४८० डॉलर्स है और वर्ष २०१८ के आखिर में यह दाम प्रति औंस १,२८३ डॉलर्स रहा था| एक वर्ष के दौरान सोने के दामों में देखे गए उछाल का विचार करें तो इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लगभग १५ प्रतिशत से भी अधिक महंगा हुआ है, इस ओर विश्‍लेषकों ने ध्यान आकर्षित किया है|

English मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info