दुनिया में एक लाख से भी अधिक लोग ‘कोरोना व्हायरस’ की चपेट में

दुनिया में एक लाख से भी अधिक लोग ‘कोरोना व्हायरस’ की चपेट में

बीजिंग – पीछले दो महीनों से भी अधिक समय से फैल रही ‘कोरोना व्हायरस’ की महामारी ने चपेट में लिए लोगों की संख्या अब एक लाख से भी ज्यादा हुई है| चीन से फैली इस महामारी के चपेट में अबतक ३,४०८ मरीजों की मौत हुई है और इसके झटके अब जागतिक अर्थव्यवस्था को भी लगने शुरू हुए है| शुक्रवार के दिन अमरिका, यूरोप और एशियाई शेअर बाजार में बडी गिरावट देखी गई और जापान, इटली, ईरान और दक्षिण कोरिया में इस महामारी के मुद्दे पर आक्रामक प्रतिक्रिया प्राप्त हो रही है|

  

दिसंबर महीने के अंत में फैलना शुरू हुए इस महामारी ने अबतक ९० से भी अधिक देशों में प्रवेश किया होने की जानकारी प्राप्त हो रही है| इन देशों में कुल मिलाकर १ लाख ३८३ लोगों को ‘कोरोना व्हायरस’ की महामारी ने अपनी चपेट में लिया है| अमरिका, यूरोपिय देश, ईरान, जापान और दक्षिण कोरिया में इस महामारी का फैलाव काफी तेज है| दक्षिण कोरिया में इस महामारी से पीडित लोगों की संख्या ६.५ हजार तक बढी है और कुल ४२ मरीजों की मौत हुई है|

यूरोपिय देशों में इटली समेत जर्मनी, फ्रान्स, ब्रिटेन में यह महामारी काफी तेज फैल रही है| इटली में करीबन चार हजार लोगों को ‘कोरोना व्हायरस’ ने जखड लिया है और फ्रान्स में इस महामारी के ४२३ मरीज देखें गए है| इटली में ‘कोरोना व्हायरस ने चपेट में लेने से डेढसौ लोगों की मौत होेने की जानकारी सामने आ रही है| ब्रिटेन में कोरोना व्हायरस के १६० मरीज है और एक की इस महामारी के कारण मौत हुई है| इटली में ‘वैटिकन सिटी’ में इस महामारी का पहला मरीज देखा गया है, यह जानकारी सूत्रों ने दी|

‘कोरोना व्हायरस’ का दायरा बढने से अंतरराष्ट्रीय अर्थव्यवस्था पर कडा असर होता दिख रहा है| अमरिका, यूरोप और एशिया के प्रमुख शेअर बाजारों में बडी गिरावट हुई है, और यह गिरावट अगले सप्ताह में भी बरकरार रहने के संकेत दिए जा रहे है| सोने के दामों में फिर एक बार उछाल दिखाई दिया है और इसी बीच शुक्रवार के दिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के दाम प्रति औंस १,६७० डॉलर्स तक जा पहुंचे थे|

इसी बीच दक्षिण कोक्षिण कोरिया समेत कुछ देशों में ‘कोरोना व्हायरस’ के मुद्दे पर जनता से कडी प्रतिक्रिया प्राप्त होना शुरू हुआ है| इससे सरकार के विरोध में असंतोष की भावना भी तैयार हो रही है|

English   मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info