चीन की कम्युनिस्ट हुकूमत का प्रचार करने वाली ‘कन्फ्युशिअस इन्स्टिट्यूट’ की जापान द्वारा जाँच

चीन की कम्युनिस्ट हुकूमत का प्रचार करने वाली ‘कन्फ्युशिअस इन्स्टिट्यूट’ की जापान द्वारा जाँच

टोकिओ/बीजिंग – चीन की कम्युनिस्ट हुकूमत का प्रचार करने वाली ‘कन्फ्युशिअस इन्स्टिट्यूट’ की जाँच करने का फैसला जापान की सरकार ने किया है। जापान के शिक्षा मंत्री कोईची हगिउदा ने यह जानकारी दी। पिछले कुछ सालों में अमरीका तथा युरोपीय देशों ने चीन की हुकूमत का प्रचार करनेवाली ‘कन्फ्युशिअस इन्स्टिट्यूट’ बंद करने का फैसला किया था। इस पृष्ठभूमि पर, जापान में ये संस्थाएँ अभी भी क्यों कार्यरत हैं, ऐसे सवाल संसद सदस्यों द्वारा उपस्थित किए गए थे।

चीन की सत्ताधारी कम्युनिस्ट हुकूमत द्वारा उनकी विचारधारा का प्रचार और प्रसार करने के लिए अन्य देशों में मुहिम चलाई जाती है। प्रसार माध्यम एवं शिक्षा संस्थाओं के माध्यम से यह आक्रामक मुहिम चलाई जा रही होकर, ‘कन्फ्युशिअस इन्स्टिट्यूट’ यह उसका अहम भाग माना जाता है। चीन की हुकूमत ने १६० से भी अधिक देशों में ५०० से अधिक ‘कन्फ्युशिअस इन्स्टिट्यूटस्’ का निर्माण किया है।

Read more: http://www.newscast-pratyaksha.com/hindi/japan-to-conduct-review-of-china-funded-confucius-institute/