बीते दशक में अमरिकी ईंधन पाईपलाइन पर हुए सायबर हमले में चीन का हाथ था – अमरिकी प्रशासन का आरोप

पाईपलाइन

वॉशिंग्टन/बीजिंग – चीन की हुकूमत का समर्थन प्राप्त करनेवाले हैकर्स ने अमरीका के ईंधन पाईपलाइन पर सायबर हमले किए थे, ऐसा दावा अमरिकी यंत्रणाओं ने किया है। वर्ष २०११ से २०१३ तक के दो वर्षों के बीच चीनी हैकर्स ने २३ ईंधन पाईपलाइन कंपनियों को लक्ष्य किया था, ऐसा आरोप अमरिकी यंत्रणाओं ने लगाया है। सायबर हमलों के मुद्दे पर चीन को लक्ष्य करने का अमरीका का यह दूसरा अवसर है। दो दिन पहले ही अमरीका ने ‘मायक्रोसॉफ्ट एक्सेंज सर्वर’ पर हुए सायबर हमले में चीन का ही हाथ होने का आरोप लगाया था।

अमरीका के अंदरुनि सुरक्षा विभाग एवं प्रमुख जाँच यंत्रणा ‘फेडरल ब्युरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन’ (एफबीआय) ने सायबर सुरक्षा के मुद्दे पर अलर्ट जारी किया। इस अलर्ट में चीन द्वारा सायबर हमलों का ज़िक्र किया गया है। वर्ष २०११ से २०१३ के दौरान चीनी हैकर्स के गुटों ने अमरीका की २३ ईंधन पाईपलाइन कंपनियों को लक्ष्य किया। चीनी हैकर्स ने लगातार दो वर्ष ‘स्पिअरफिशिंग ऐण्ड इंट्य्रुशन कैम्पेन’ की सहायता से इन कंपनियों पर सायबर हमले किए, ऐसा आरोप अमरिकी यंत्रणाओं ने लगाया है। इनमें से १३ कंपनियों को रोज़मर्रा के कारोबार में नुकसान पहुँचने का दावा भी किया गया है।

Read more: http://www.newscast-pratyaksha.com/hindi/china-was-behind-the-cyber-attacks-on-us-fuel-pipelines-in-the-last-decade/