अमरीका-चीन युद्ध भड़क सकता है – अमरीका के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प

माजी राष्ट्राध्यक्ष, अमरीका-चीन

वॉशिंग्टन/बीजिंग – अमरीका में फिलहाल कमज़ोर और भ्रष्ट सरकार शासन कर रही है और चीन की हुकूमत ने अमरीका का सम्मान करना छोड़ दिया है। यह स्थिति अमरीका-चीन युद्ध में बदल हो सकती है, ऐसा इशारा अमरीका के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने दिया। अमरीका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यूरोप में चीन के साथ चर्चा कर रहे हैं और इसी दौरान ट्रम्प ने यह आरोप लगाकर सनसनी निर्माण की है।

बीते कुछ वर्षों में अमरीका और चीन के संबंधों में बड़ा तनाव निर्माण हुआ था। खास तौर पर कोरोना की महामारी, चीन द्वारा हो रही व्यापारी लूट एवं मानव अधिकारों का उल्लंघन, जासूसी और सायबर हमलों जैसे कई मुद्दों पर अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प के प्रशासन ने चीन को आड़े हाथों लिया था। ट्रम्प ने चीन पर आक्रामक प्रतिबंध लगाने के साथ सख्त कार्रवाई करनेवाले कई निर्णय भी किए थे। लेकिन, बायडेन अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष बनने के बाद अमरीका का चीन पर से दबाव खत्म हुआ है, ऐसी आलोचना हो रही है। ताइवान में लड़ाकू विमानों की घुसपैठ करके चीन ने बायडेन प्रशासन की परवाह ना होने की बात दर्शाई है। डोनाल्ड ट्रम्प के गंभीर इशारे के पीछे यही पृष्ठभूमि है।

माजी राष्ट्राध्यक्ष, अमरीका-चीन

ताइवान के मुद्दे पर चीन अधिकाधिक आक्रामक भूमिका अपना रहा है और इसी बीच बायडेन प्रशासन ने चीन के साथ बातचीत करने की कोशिश शुरू की है। बायडेन ने बीते महीने से दो बार चीन के राष्ट्राध्यक्ष से फोन पर बातचीत करने की बात कही जा रही है। इस पृष्ठभूमि पर पूर्व राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने बायडेन को लक्ष्य किया। ट्रम्प ने अपने इस निवेदन में अमरीका के चुनावों में धांदली का भी ज़िक्र किया है।

माजी राष्ट्राध्यक्ष, अमरीका-चीन

‘गलत पद्धति से हुए चुनावों के कारण अमरीका में कमज़ोर और भ्रष्ट सरकार सत्ता में बैठी है। इस सरकार का चीन जैसा देश भी सम्मान नहीं करता। इस वजह से करीबी दिनों में अमरीका और चीन के युद्ध की संभावना है’, यह दावा ट्रम्प ने किया। इस दौरान उन्होंने अफ़गानिस्तान से सेना वापसी के मुद्दे पर भी बायडेन की आलोचना की। अमरीका के प्रशासन ने अपने लष्करी अधिकारियों को तालिबान के सामने आत्मसमर्पण करते हुए देखा और प्रशासन ने ८५ अरब डॉलर्स के प्रगत हथियार भी तालिबान के लिए पीछे छोड़ दिए, यह आलोचना भी ट्रम्प ने की।

अमरीका में फिलहाल सत्ता की ड़ोर संभाल रही डेमोक्रैट पार्टी का ज़िक्र ‘चरमपंथी वामपंथी विचारधारा’ के तौर पर करके उनका जोर सिर्फ चुनावों में धांदली करने के साथ अपराधिक हरकते करने पर है, यह आरोप भी डोनाल्ड ट्रम्प ने लगाया। अमरीका बड़े संकट में है और इस संकट से देश को बाहर निकालना बहुत जरुरी है, यह आवाहन भी पूर्व राष्ट्राध्यक्ष ने किया है।

English    मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info