रशिया-यूक्रेन संघर्ष में राष्ट्राध्यक्ष पुतिन द्वारा ‘न्यूक्लिअर केपेबल मॉर्टर वेपन’ तैनात करने के संकेत

मास्को – रशिया-यूक्रेन संघर्ष प्रति दिन अधिक प्रखर हो रहा हैं और इसी बीच रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने इसकी तीव्रता अधिक बढ़ाने के संकेत दिए हैं। यूक्रेन में ‘२ एस ४ ट्युलिप’ नामक विश्व की सबसे बड़ी और अत्याधुनिक मॉर्टर यंत्रणा तैनात करने की गतिविधियां शुरू हुई है। ‘२४० एमएम सेल्फ प्रोपेल्ड हेवी मॉर्टर’ वर्ग की यह यंत्रणा ‘टैक्टिकल न्यूक्लिअर बम’ के हमले करने मे सक्षम होने का दावा किया जा रहा है। इससे पहले अफ़गानिस्तान, सीरिया और चेचन में इसका इस्तेमाल होने की बात कही जा रही है।

मॉर्टर

पिछले कुछ दिनों में पूर्व यूक्रेन की लड़ाई अधिक से अधिक तीव्र और ड़रावनी होने की खबरें सामने आ रही हैं। यूक्रेन के राष्ट्राध्यक्ष वोलोदिमीर झेलेन्स्की ने पूर्व यूक्रेन का मोर्चा सबसे अधिक रक्तरंजित होने का बयान किया था। बाखमत और सोलेदार समेत करीबी इलाकों में शवों ढ़ेर लगा होने का दावा भी राष्ट्राध्यक्ष झेलेन्स्की ने किया था। रशिया ने सोलेदार शहर के अधिकांश हिस्से पर नियंत्रण पाने की जानकारी ब्रिटेन एवं अमरिकी अधिकारियों ने साझा की थी।

रशिया की निजी सैन्य कंपनी ‘वैग्नर ग्रुप’ ने सोलेदार के कुछ फोटो जारी किए हैं। इस वजह से पश्चिमी अधिकारियों ने प्रदान की हुई जानकारी की पुष्टि होती दिख रही है। यूक्रेन अभी भी इसकी कबुली देने के लिए तैयार नहीं है। दूसरी ओर रशिया के कुछ ठिकाने एवं सैन्य दलों पर हुए बड़े हमलों के बाद पुतिन का समर्थन कर रहे गुट में बेचैनी होने की खबरे रशियन माध्यम और सोशल मीडिया से सामने आ रही है। इस वजह से करीबी समय में पुतिन यूक्रेन की लड़ाई अधिक प्रखर करने के लिए कदम उठाएंगे, यह भी कहा जा रहा है।

इसी पृष्ठभूमि पर ‘२ एस ४ ट्युलिप’ की तैनाती संबंधित वृत्त प्रसिद्ध हुआ है। रशिया ने इससे पहले मारिपोल में इस्तेमाल करने का दावा किया गया है। इस यंत्रणा द्वारा मॉर्टर्स के साथ ही ‘क्लस्टर एम्युनिशन’ एवं ‘माइक्रो न्यूक्स’ का भी हमला करना मुमकी है, यह कहा जा रहा है। इससे करीबन १२ मिल दूरी तक हमला किया जा सकता हैं और फुटबॉल ग्राउंड के आकार जितना सैन्य अड्डा या हथियारों का बड़ा भंड़ार नष्ट करने की काबिलियत यह यंत्रणा रखती है, ऐसा पश्चिमी माध्यमों ने साझा किए वृत्त मे कहा है।

रशिया की यह नई तैनाती यूक्रेन में ‘टैक्टिकल न्यूक्लियर वेपन्स’ के हमलों के संकेत देती है, ऐसा दावा विश्लेषकों ने किया है। रशिया-यूक्रेन संघर्ष शुरू होने के साथ ही राष्ट्राध्यक्ष पुतिन और अन्य प्रमुख नेताओं ने बार बार परमाणु युद्ध की चेतावनी दी थी। कुछ हफ्ते पहले रशिया ने नए परमाणु अस्त्र तैनात करने के फोटो भी प्रसिद्ध किए थे। रशियन सेना अधिकारियों की एक बैठक में परमाणु अस्त्र इस्तेमाल करने का मुद्दा उठाया गया था, ऐसा वृत्त भी प्रसिद्ध किया गया था।

English मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info