यूरोपिय देशों के साथ जापान और रशिया में ‘बर्ड फ्लू’ का फैलाव

लाखों पक्षियों का किया गया कत्ल

पक्ष्यांची कत्तल, ‘बर्ड फ्लू’ का फैलाव, जापान और रशिया

लंदन/टोकियो – कोरोना की महामारी के संक्रमितों की संख्या बढ़कर २५ करोड़ हो रही है तभी कुछ प्रमुख देशों को ‘बर्ड फ्लू’ के स्वरूप में दोहरा संकट नुकसान पहुँचा रहा है। यूरोप के १० प्रमुख देशों में ‘बर्ड फ्लू’ का भारी फैलाव है और लाखों पक्षियों का कत्ल करना पड़ा है। इस फैलाव के कारण कोरोना की महामारी से उभरकर सामान्य हो रही वैश्‍विक अर्थव्यवस्था को फिर से नया बड़ा झटका लगने के संकेत प्राप्त हो रहे हैं। साथ ही चीन में मानवों को ‘बर्ड फ्लू’ का संक्रमण होने के २१ मामले सामने आए हैं और इनमें से छह की मौत होने की जानकारी ‘वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइज़ेशन’ (डब्ल्यूएचओ) ने साझा की है।

अगस्त के शुरू से ही यूरोप के कुछ हिस्सों में ‘बर्ड फ्लू’ का संक्रमण होता दिखाई देने लगा था। लेकिन, अब इसका दायरा काफी हद तक बढ़ने की बात स्पष्ट हो रही है। यूरोप के सबसे बड़े ‘पोल्ट्री’ उत्पादक के तौर पर पहचाने जा रहे पोलैण्ड में बर्ड फ्लू के एक के बाद एक नए विस्फोट होने की बात सामने आ रही है। अब तक देश में पांच बड़े विस्फोट दर्ज़ हुए हैं और चार विस्फोट टर्की पक्षियों के फार्म्स में और एक विस्फोट मुर्गियों के फार्म में होने की बात कही जा रही है। इससे पोलैण्ड में तकरीबन ६.५ लाख पक्षियों का कत्ल करना पड़ेगा, यह जानकारी सूत्रों ने साझा की।

पक्ष्यांची कत्तल, ‘बर्ड फ्लू’ का फैलाव

ब्रिटेन के मध्य इंग्लैण्ड के हिस्से के साथ पूर्व स्कॉटलैण्ड एवं वेल्स प्रांत में ‘बर्ड फ्लू’ का फैलाव दर्ज़ हुआ है। सरकार ने पूरे देश में ‘एविअन इन्फ्ल्युएंज़ा प्रिवेंशन ज़ोन’ घोषित किया है और जैव सुरक्षा से संबंधित निकष सख्त किए गए हैं। फ्रान्स के ईशान कोण हिस्से में इसका फैलाव देखा गया है और देशभर में ‘हाय अलर्ट’ घोषित किया गया है। जर्मनी के तीन इलाकों के फार्म्स में ‘बर्ड फ्लू’ का फैलाव होने की जानकारी साझा की गई। यूरोप के तकरीबन १० प्रमुख देशों में ‘बर्ड फ्लू’ का फैलाव हुआ है और इनमें ब्रिटेन, फ्रान्स, जर्मनी और पोलैण्ड के साथ डेन्मार्क, इटली, नेदरैण्ड, चेक रिपब्लिक, बेल्जियम और फिनलैण्ड का समावेश है।

पक्ष्यांची कत्तल, ‘बर्ड फ्लू’ का फैलाव

यूरोपिय देशों के अलावा जापान और रशिया में भी ‘बर्ड फ्लू’ का दायरा बढ़ता जा रहा है। जापान के अकिता प्रांत में ‘बर्ड फ्लू’ का बड़ा फैलाव हुआ है और लगभग डेढ़ लाख मुर्गियों का कत्ल करना पड़ा है। बर्ड फ्लू के फैलाव वाले फार्म्स से १० किलोमीटर के दायरे का क्षेत्र प्रतिबंधित घोषित किया गया है। रशिया के ‘किरोव रीजन’ में ‘बर्ड फ्लू’ का फैलाव हुआ है और १० जिलों में आपातकाल का ऐलान किया गया है। बीते कुछ दिनों में २३० टन ‘पोल्ट्री’ नष्ट करने की जानकारी स्थानीय पशुवैद्यकीय विभाग ने प्रदान की।

इसी बीच, चीन में ‘बर्ड फ्लू’ के ‘एच५एन६’ विषाणुओं के संक्रमण के मामले सामने आए हैं। २१ नागरिक इससे संक्रमित हुए हैं और इनमें से छह की मौत हुई है। अन्य संक्रमितों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। बीते वर्ष इसके संक्रमण के पांच मामले देखे गए थे। लेकिन, इस वर्ष इन मामलों की संख्या बढ़ने से ‘डब्ल्यूएचओ’ ने चिंता जताई है।

बीते कुछ वर्षों में यूरोप और एशियाई देशों को ‘बर्ड फ्लू’ का फैलाव लगातार नुकसान पहुँचा रहा है। इससे पहले वर्ष २०१४ और २०१६ में यूरोप में भी ‘बर्ड फ्लू’ का फैलाव हुआ था। लेकिन, कोरोना की पृष्ठभूमि पर टकराए इस नए संकट का दायरा अधिक बढ़ने की बात कही जा रही है। बीते वर्ष यूरोप और एशिया में ‘बर्ड फ्लू’ के फैलाव के कारण लगभग १ करोड़ पक्षी मारे गए थे।

English    मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info