ओमीक्रोन वेरियंट का विश्‍व में फैलाव होने का खतरा बढ़ा

- ‘डब्ल्यूएचओ’ का इशारा

ओमिक्रॉन, ओमीक्रोन

जिनेवा/लंदन – ‘विश्‍व के इतिहास में कई महामारीयॉं फैलीं और कई युद्ध भी हुए| लेकिन, हर बार फैलनेवाली महामारी और होनेवाले युद्ध लोगों को चौंकाते हैं| ओमीक्रोन वेरियंट का निर्माण मौजूदा स्थिति किस हद तक खतरनाक और अनिश्‍चित है, यह दर्शाता है| आनेवाले दिनों में इस विषाणु के खतरे के विरोध में अधिक चौकन्ना रहने की ज़रूरत है’, इन शब्दों में ‘वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन’ (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख टेड्रॉस घेब्रयेसुस ने ओमीक्रोन वेरियंट के फैलाव का खतरा बढ़ने का इशारा दिया| इस वेरियंट की वजह से विश्‍व के कुछ हिस्सों को गंभीर परिणामों का सामना करना पड़ेगा, यह चेतावनी भी ‘डब्ल्यूएचओ’ ने दी है|

बीते हफ्ते पाए गए ‘ओमीक्रोन वेरियंट’ की पृष्ठभूमि पर ‘डब्ल्यूएचओ’ ने सोमवार के दिन विशेष बैठक बुलाई थी| इस बैठक के दौरान संगठन ने नए वेरियंट को लेकर चिंजा जताई| नए ओमीक्रोन वेरियंट में बड़ी मात्रा में ‘म्यूटेशन्स’ हुए हैं और विश्‍व में इसके फैलने का खतरा भी बढ़ा है, यह इशारा ‘डब्ल्यूएचओ’ ने दिया| म्यूटेशन्स की वजह से ओमीक्रोन का फैलाव कोरोना की महामारी की तीव्रता अधिक बढ़ाएगा इसका ड़र है, यह बयान भी विश्व स्वास्थ्य संगठन ने किया है|

ओमिक्रॉन, ओमीक्रोन

‘डब्ल्यूएचओ’ के प्रमुख घेब्रेयेसुस ने यह दावा किया कि, नए वेरियंट ने कोरोना की महामारी अभी खत्म ना होने की बात दर्शायी है। ‘फिलहाल विश्‍व ड़र और लापरवाही के चक्कर में फंसा हुआ है| अब तक बड़े कष्ट से पाई हुई सफलता एक पल में मिट सकती है| इसलिए कोरोना की महामारी को खत्म करना ही हमारा उद्देश्य होना चाहिये’, यह बात ‘डब्ल्यूएचओ’ के प्रमुख ने स्पष्ट की| महामारी के खिलाफ लड़ने के लिए नया समझौता कितना अहम है, यह भी नए वेरियंट का निर्माण दिखाता है, यह भी घेब्रेयेसुस ने कहा|

ओमिक्रॉन, ओमीक्रोन

इसी बीच ओमीक्रोन वेरियंट का फैलाव हुए देशों की संख्या १५ हुई है| इनमें दक्षिण अफ्रिका, बोट्स्वाना, इस्रायल, हॉंगकॉंग, ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, ब्रिटेन, नेदरलैण्डस्, इटली, डेन्मार्क, चेक रिपब्लिक, जर्मनी, ऑस्ट्रिया, फ्रान्स और कनाड़ा का समावेश है| इसके संक्रमित अमरीका में भी पाए जाने की संभावना जताई गई है और स्वास्थ्य यंत्रणा ने नया अलर्ट जारी किया है|

ओमीक्रोन के फैलने के बाद अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा पर लगे प्रतिबंधों पर तीव्र प्रतिक्रियाएँ दर्ज़ हुई हैं| अधिकांश देशों ने दक्षिण अफ्रीका से आनेवाले विमानों पर पूरा प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया है| इस पर दक्षिण अफ्रीका ने नाराज़गी व्यक्त करके यह प्रतिबंध अन्यायपूर्ण होने का बयान किया है| हवाई सफर एवं पर्यटन क्षेत्र की कंपनियों को यह प्रतिबंध नया झटका देगा, यह इशारा भी दिया है| संयुक्त राष्ट्र संगठन का हिस्सा होनेवाले ‘वर्ल्ड टुरिज़म ऑर्गनाइजेशन’ ने पर्यटन क्षेत्र को इस वर्ष भारी १ ट्रिलियन डॉलर्स का नुकसान हो सकता है, यह इशारा दिया| कोरोना की महामारी की वजह से बीते वर्ष वैश्विक पर्यटन क्षेत्र को तकरीबन दो ट्रिलियन डॉलर्स का नुकसान हुआ था, यह जानकारी भी इस दौरान साझा की गई|

English   मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info