रशिया-नाटो युद्ध छिड़ सकता है – झेक रिपब्लिक के सेनाप्रमुख की चेतावनी

प्राग/मास्को/ब्रुसेल्स – रशिया-नाटो युद्ध शुरू होना सबसे बुरी संभावना है, फिर भी यह नामुमकिन नहीं हैं, ऐसी चेतावनी झेक रिपब्लिक के सेनाप्रमुख जनरल कैरेल रेहका ने दी। अमरीका और नाटो सदस्य देश यूक्रेन को भारी मात्रा में हथियारों की आपूर्ति कर रहे हैं। यह नाटो का रशिया-यूक्रेन युद्ध में हुए समावेश स्पष्ट करता है और इससे रशिया-नाटो संघर्ष छिड़ सकता है, ऐसी चेतावनी रशिया ने बार बार दी है।

रशिया-नाटो युद्ध

रशिया-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद सवा वर्ष से अधिक समय बीत गया है और अभी भी दोनों पक्षों में से कोई भी पीछे हटने के लिए तैयार ना होने के संकेत प्राप्त हो रहे हैं। अमरीका और नाटो सदस्य देश यूक्रेन युद्ध शुरू रहे, इसके लिए भारी मात्रा में हथियार और आर्थिक सहायता मुहैया कर रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर रशिया ने भी लंबे संघर्ष के लिए तैयार होने की बात कही है। इस वजह से हर दिन युद्ध की तीव्रता बढ़ती दिख रही है और यह व्यापक युद्ध में तब्दिल हो सकता है, ऐसे दावे विभिन्न देशों के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी कर रहे हैं।

रशिया-नाटो युद्ध

झेक रिपब्लिक के सेनाप्रमुख ने किया बयान भी इसी का हिस्सा दिख रहा है। वर्तमान में शुरू रशिया-यूक्रेन संघर्ष के बाद रशिया अपना रुख यूरोप के अन्य देशों की ओर कर सकती हैं, यह संभावना भी जताई गई है। इस वजह से नाटो ने अपने सदस्य देशों में भारी मात्रा में सैन्य तैनाती करके युद्धाभ्यास शुरू किए हैं। रशिया बाल्टिक देशों में से किसी एक देश को लक्ष्य करेगी, ऐसी संभावना ध्यान में रखकर नाटो की तैयारी शुरू होने की बात सामने आयी है।

झेक रिपब्लिक के सेनाप्रमुख ने भी रशिया का आगे बढ़ना नाटो विरोधी संघर्ष की ओर होने का बयान किया है। रशिया के वरिष्ठ अधिकारी एवं नेताओं ने भी यूक्रेन को हो रही शस्त्र आपूर्ति को लेकर यूरोपिय देशों को लक्ष्य करें, ऐसी मांग लगातार की जा रही है। इनमें परमाणु हमले का भी समावेश है।

English

या बातमीबाबत आपले विचार आणि अभिप्राय व्यक्त करण्यासाठी खाली क्लिक करा:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info